Date: 19/09/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

JPSC बहाली विवाद पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का बड़ा बयान, बोले- छात्रों की मांग पर सरकार ने की कार्रवाई
 

8/2/2026 7:23:45 PM IST

108
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

जामताड़ा : झारखंड में जेपीएससी बहाली को लेकर जारी विवाद तथा विभिन्न राजनीतिक दलों और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी आज  जामताड़ा स्थित अपने आवासीय कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने छात्रों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए जेपीएससी बहाली प्रक्रिया में सामने आई अनियमितताओं पर आवश्यक कार्रवाई की है। डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि छात्रों की आवाज़ सुनना सरकार की प्राथमिकता है और इसी के तहत बहाली प्रक्रिया में हुई गड़बड़ियों पर उचित कदम उठाए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि छात्रों की शिकायतों पर कार्रवाई करने वाला झारखंड देश का पहला राज्य है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शी, निष्पक्ष और मेरिट आधारित नियुक्ति प्रक्रिया के पक्ष में है तथा किसी भी योग्य अभ्यर्थी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने छात्रों से संयम बनाए रखने और सरकार पर भरोसा रखने की अपील भी की। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि इस मुद्दे पर अनावश्यक राजनीति करने के बजाय सभी दलों को छात्रों के हित में सकारात्मक सहयोग करना चाहिए।

 

जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट