Date: 18/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

लंपी वायरस की चपेट में मवेशी, आधा दर्जन पशुओं की मौ-त 

10/7/2025 3:01:51 PM IST

7573
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash 
 
Gadva : जिले के कांडी, केतार और भवनाथपुर प्रखंड में इन दिनों मवेशियों में लंपी वायरस का प्रकोप फैल गया है. इस कारण पशुपालक परेशान हैं और दहशत में है. लंपी वायरस पशुओं में होने वाली खतरनाक बीमारी है. लंपी वायरस के कारण इलाके में अबतक आधा दर्जन पशुओं की मौत हो चुकी है, जबकि कई मवेशी अक्रांत हैं. कांडी प्रखंड क्षेत्र की स्थिति भयावह है. यहां पशुपालकों ने अपने मवेशियों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है. घरेलू उपाए कर पशुओं को स्वस्थ करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन यह कोशिश नाकाफी साबित हो रही है. इलाके के पशुपालकों ने कहा कि एक माह से पशुओं में फैली लंपी वायरस के चलते हमलोग परेशान हैं, लेकिन देखने वाला कोई नहीं है. 
For Blood Collection Call - 9263147030
                         विज्ञापन
यही हाल रहा तो हमारे पशुधन नहीं बचेंगे और हमारे जीविकोपार्जन का जरिया छीन जाएगा. वहीं पशुपालन विभाग की लापरवाही के कारण लोगों में आक्रोश है. लोगों का कहना है कि जानकारी होने के बावजूद विभाग की ओर से उचित कदम नहीं उठाया जा रहा है. इस कारण इलाके में दर्जनों मवेशियों की मौत हो चुकी है. पशुपालकों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है. इस मामले को लेकर डीसी ने कहा कि जिले के कई प्रखंड में पशुओं में लंपी वायरस संक्रमण की सूचना प्राप्त हुई है. इसे लेकर पशुपालन विभाग को निर्देश दिया गया है कि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पशुओं की जांच कर उन्हें उचित वैक्सीन और दवा दी जाए, ताकि पशुपालकों के पशुओं को बचाया जा सके.
 
कोयलांचल लाइव डेस्क 


सम्बंधित खबरें

# वन विभाग,गुमला द्वारा बायो डाइवर्सिटी पार्क का आज उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने निरीक्षण किया, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.....
#
SNMMCH के पारा मेडिकल छात्रों का 6 माह से मानदेय बकाया, भुगतान की मांग को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे छात्र
 

# सदर अस्पताल में सैकड़ों पोस्टमार्टम और इंज्यूरी रिपोर्ट लंबित, कोर्ट ने उपाधीक्षक पर लगाया 5 हजार का जुर्माना
#  रेलवे अस्पताल में अजगर से मचा हड़कंप, मेल मेडिकल वार्ड में 2 घंटे तक रही दहशत
#
SNMMCH में बड़ी लापरवाही,HIV पॉजिटिव प्रसूता का बिना सेफ्टी किट हुआ सिजेरियन, चार अन्य प्रसूताओं का भी हुआ ऑपरेशन,पॉजिटिव आते ही मचा हड़कंप,अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश...........