Date: 21/03/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर परिदृश्य अब तक साफ नहीं
एनडीए पर सहमति लगभग तय इंडिया गठबंधन में अब तक नहीं हो पाई सहमति
10/11/2025 3:49:52 PM IST
7462
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Patna :
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर इस बार संघर्ष कांटे की होगी । सीट बंटवारे की घोषणा भले नहीं हुई लेकिन विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों ही गठबंधन एनडीए तथा इंडिया के लिए आपसी सामंजस्यता के आधार पर सहमति लगभग बन चुकी है। सूत्रों का मानना है कि इसको लेकर एनडीए में सबसे अधिक चिंता वाली पार्टी लोजपा (रामविलास) के लिए भी सहमति तैयार हो चुकी है। एनडीए के मुखिया भाजपा के आला नेताओं के फैसले पर असमंजस की स्थिति में ही चिराग पासवान ने सहमति भी दे दी है। ऐसे में सीट बंटवारे को लेकर अब जो भी हो रहा है सिर्फ दिखावा मात्र ही है। इस मामले में दिल्ली और पटना में लगातार बैठकें होती रही है तथा और सहमति के आधार पर ही सही लेकिन सीट बंटवारे पर एनडीए का निर्णय हो चुका है। जिसके अनुसार बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों के आलोक में भाजपा और जदयू को क्रमशः 100- 101 के अनुपात में सीट देने की तैयारी में है। जबकि एनडीए के अन्य घटक दलों मसलन जीतन राम मांझी की पार्टी हम आवाम मोर्चा (HAM) को 7 तथा उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी (RLM) को 6 सीट देने की तैयारी है । एनडीए के घटक दलों में सबसे अधिक लोजपा (रामविलास) को काफी मान मनउल के बाद 26 सीट देने की बात सामने आई है। इसको लेकर आज भी दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के नेतृत्व में बैठक चल रही है। जिस पर आम समिति अधिकृत रूप से बनाने की पहल हुई है।
"इंडिया" गठबंधन में भी सहमति मोटा मोटी बनने के आसार है :
विपक्षी इंडिया गठबंधन में इस बार राहुल गांधी की इच्छा है कांग्रेस को 70 से अधिक सीट पर बिहार से चुनाव लड़ाना है। जबकि उन्हें इंडिया गठबंधन की बिहार में मुख्य घटक राजद के मुखिया तेजस्वी यादव को बिहार में मुख्यमंत्री बनाना स्वीकार नही है । दूसरी और ओवैसी ने उनका एम वाई समीकरण बिगाड़ने की ठान ली है। साथ हीं वामपंथी दलों से अब तक सहमति नहीं बन पाई है। फिर भी चुकी प्रथम चरण की अधिसूचना जारी हो चुकी है। इसलिए प्रत्याशी घोषित करना इंडिया गठबंधन की मजबूरी है फिर भी अभी तक प्रत्याशियों पर घटक दलों के साथ सहमति नहीं बन पाई है। सीट को लेकर ताजा स्थिति का अनुमान में राजद 134- 135, कांग्रेस 54 -55 ,सीपीआई (एमएल ) 21 -22 ,सीपीआई 6 , वी आई पी 15 -16 तथा जे एम एम /आर एल जे पी /आई आई पी मिलाकर 6 -7 सीट देने की चर्चा है। इंडिया गठबंधन में मंथन अभी भी चल रही है।
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बंगाल के दौरे पर।...वहीं तारा शक्तिपीठ में माँ तारा का पूजा अर्चना किया।
#
BCCL के सीएमडी ने मेयर संजीव सिंह व विधायक रागिनी सिंह से की शिष्टाचार भेंट, खनन क्षेत्र के विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा
#
8लेन सड़क पर बने गोफ का मामला धनबाद विधायक राज सिन्हा ने विधानसभा में उठाया,कहा रोड की निर्माण एवं गुणवत्ता का नहीं रखा गया ख्याल
#
मेयर सुधा गुप्ता सहित 34 वार्ड सदस्यों को कोल्हान के प्रमंडलीय आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम ने दिलाई शपथ
#
जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बने अवधेश कुमार सिंह, पार्टी के नेताओं और कार्यकर्त्ताओं ने माला पहनाकर किया स्वागत
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बकरी चोर गिरोह का हुआ भंडाफोड़, कार से पकड़ी गई12 बकरियां,पुलिस गिरोह का पता लगाने में जुटी
#
युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत,घटना स्थल से पुलिस को लगी अहम सुराग
#
13 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी ,जाँच में जुटी पुलिस
#
अपरधा की योजना बना रहे दो अपराधियों को पुलिस ने एग्रिकों से किया गिरफ्तार
#
मैथिली भारत की संस्कृतिक और लोकप्रिय भाषा है -दीपिका पांडेय सिंह