Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
स्वदेशी अपनाना केवल वस्तु का चयन नहीं, बल्कि देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है-संतोष कुमार गंगवार
10/12/2025 2:31:37 PM IST
7536
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi
:राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज मोरहाबादी, राँची में आयोजित “हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी – विकसित भारत @2047” मैराथन के अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों, आयोजकों तथा नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन राष्ट्र चेतना, आत्मनिर्भरता और स्वदेशी भावना का प्रतीक है। उन्होंने इस जन-जागरूकता अभियान के आयोजन हेतु केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को हार्दिक बधाई दी तथा सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।राज्यपाल ने कहा कि “हर घर स्वदेशी” का यह आह्वान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के उस विचार को आत्मसात करने का संदेश देता है, जिसमें उन्होंने कहा था कि स्वदेशी अपनाना केवल वस्तु का चयन नहीं, बल्कि देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी निरंतर देशवासियों से “वोकल फॉर लोकल” बनने का आह्वान करते हैं। उनका संदेश है कि जब हम अपने देश में निर्मित वस्तुओं को प्राथमिकता देते हैं, तो हम केवल किसी उत्पाद का नहीं, बल्कि अपने देश के श्रम, कौशल और सम्मान का समर्थन करते हैं।
राज्यपाल ने कहा कि “स्वदेशी अपनाना, देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है और यही ‘विकसित भारत @2047’ का मार्ग है।” यह मैराथन उसी भावना का जीवंत प्रतीक है, जहाँ हर कदम स्वदेशी, स्वास्थ्य और स्वाभिमान की दिशा में बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें यह देखकर प्रसन्नता हो रही है कि यहाँ के लोग इस अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री के “वोकल फॉर लोकल” संदेश को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
राज्यपाल ने सभी से स्वदेशी अपनाने, स्वावलंबी बनने तथा विकसित भारत @2047 के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए लकी इमाम रिजवी कीपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
9 अगस्त को मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस, चार राज्यों के बुद्धिजीवी होंगे शामिल
#
जमशेदपुर: अबीरा संस्था ने ग्रामीण महिलाओं को दिया सोहराय पेंटिंग का प्रशिक्षण, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम
#
जमशेदपुर पुलिस ने शुरू की QR Code Based Digital Beat Policing, स्मार्ट पुलिसिंग को मिलेगा बढ़ावा
#
बांकीपुर उपचुनाव: एनडीए की जीत का दावा, बोले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार
#
जामताड़ा में निर्माणाधीन भवन की सेंटरिंग भरभराकर गिरी, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बड़ा सड़क हादसा! ट्रेलर से टकराई पुलिस गाड़ी, एक जवान की मौत, तीन घायल
#
मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा
#
बॉलीवुड में साउथ अभिनेत्रियों का बढ़ता दबदबा: ट्रेंड, वजह और सच्चाई क्या है?
#
कप्तानी के पहले ही मैच में श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, आयरलैंड के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड
#
चाकूबाजी कांड में मौत के बाद बढ़ा आक्रोश, सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन