Date: 04/02/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बिहार विधानसभा चुनाव : जारी है सीट बंटवारे को लेकर एनडीए में खिंचातानी
10/12/2025 7:29:45 PM IST
7425
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
New Delhi :
बिहार विधानसभा चुनाव की हलचल से दिल्ली भी गुंजायमान है। सीट बंटवारे को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(एनडीए )की बैठकों का दौर जारी है। सुबह बिहार प्रभारी विनोद तावड़े के घर, फिर जेपी नड्डा के घर पर बैठक हुई। एनडीए में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और लोजपा रामविलास को लेकर मामला फंसा हुआ है। इस मसले को सुलझाने की कवायद दोनों गठबंधनों में जारी है।इस बीच भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक भी शाम सात बजे से होने वाली है। जिसमें उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा।सूत्रों के अनुसार आज शाम तक एनडीए सीट शेयरिंग की घोषणा हो सकती है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर कई घंटे चली बैठक में बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिलीप जायसवाल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े सहित बिहार भाजपा के कई सीनियर लीडर बैठक में शामिल रहे।सूत्रों के मुताबिक जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और लोजपा रामविलास के बीच कुछ सीट को लेकर मामला फंसा हुआ है। इस मसले को सुलझाने की कवायद दोनों गठबंधनों में जारी है।उल्लेखनीय है कि शनिवार को सीट बंटवारे को लेकर भाजपा अध्यक्ष के घर पर आठ घंटे बैठक चली। इसके साथ बिहार प्रभारी और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी विनोद तावड़े के आवास पर शनिवार रात खास बैठक हुई। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शामिल हुए। रविवार को भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा के साथ महासचिव शामिल होंगे। सूत्रों की मानें तो बैठक के बाद भाजपा के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट सोमवार को आ सकती है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
निष्पक्ष चुनाव को लेकर प्रशासन सख्त, चेकपोस्ट पर जांच तेज़
#
नगर पंचायत चुनाव में हुआ शक्ति प्रदर्शन, अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने निकाली रैली
#
सिंह मेंशन पर बमबारी मामले पर सरयू राय का आया बड़ा बयान, कहा ...
#
2026 का बजट में मध्यम वर्ग को किया गया नजरअंदाज -ऋषिकेश मिश्रा
#
एकल के "रन फॉर एजुकेशन" में 5 हजार बच्चों के साथ दौड़ा धनबाद
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
घटवाल समाज ने सरकार के विरोध में निकाली रैली
#
77वें गणतंत्र दिवस पर झण्डा मैदान में झारखण्ड के मंत्री सुदीप्य कुमार सोनू ने किया ध्वजारोहण
#
एसबीआई बैंक के सहायक प्रबंधक लापता मामले में आया नया मोड़ ,एसपी ने कहा जल्द ...
#
मेराकी बाय कृतिका का सांसद ढुल्लु महतो ने फीता काट कर किया शुभारंभ
#
SBI के सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता, बैंक प्रबंधन और परिजन परेशान,जाँच में जुटी पुलिस