Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पुलिस और सुजीत सिन्हा गैंग के बीच ज़बरदस्त एनकाउंटर,एक अपराधी को गोली लगी,दो गिरफ्तार
10/13/2025 11:18:12 AM IST
7537
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi :
रात का सन्नाटा अभी खत्म भी नहीं था कि राजधानी रांची की फिज़ा में गोलियों की आवाज़ गूंज उठी। बालसिरिंग इलाके में तड़के सुबह रांची पुलिस और कुख्यात सुजीत सिन्हा गैंग के बीच एनकाउंटर ने पूरे शहर का ध्यान खींच लिया। यह कोई आम रात नहीं थी, यह वो रात थी जब अपराध और कानून आमने-सामने थे। रविवार की आधी रात, रांची के एसएसपी राकेश रंजन को खुफिया सूचना मिली कि सुजीत सिन्हा गैंग के कुछ सदस्य किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। आदेश तुरंत जारी हुआ, टीम तैयार करो
For Blood Collection Call - 9263147030
विज्ञापन
किसी भी कीमत पर इन्हें पकड़ना है। पुलिस टीम बिना वक्त गंवाए सड़कों पर उतर गई। शहर के कई इलाकों में नाकाबंदी शुरू हुई। हर गाड़ी, हर बाइक की सघन तलाशी ली जा रही थी। रात करीब दो बजे, बालसिरिंग की ओर जा रही एक बाइक ने पुलिस की नज़रें अपनी ओर खींचीं। रोकने पर सवार युवक घबराया हुआ लगा। जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने कबूल किया "मेरा नाम सोनू है बाकी सब बालसिरिंग में हैं पार्टी चल रही है। बस, यहीं से शुरू हुई उस मुठभेड़ की कहानी,जिसने रांची पुलिस को एक बड़ी सफलता दिलाई। सोनू की निशानदेही पर पुलिस टीम बालसिरिंग पहुंची। चारों ओर घना अंधेरा और सन्नाटा था। अचानक झाड़ियों के पीछे से गोली चली। पुलिस को देखते ही गैंग के सदस्यों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। करीब पांच मिनट तक गोलियों की गूंज जंगल में गूंजती रही। फिर एक चीख सुनाई दी आफताब को गोली लगी है! सुजीत सिन्हा गैंग का कुख्यात सदस्य आफताब पैर में गोली लगने से गिर पड़ा। बाकी अपराधी भागने की कोशिश में थे, लेकिन पुलिस की घेराबंदी इतनी मजबूत थी कि सब धर लिए गए। मुठभेड़ खत्म होने के बाद रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने साफ कहा रांची पुलिस अपराधियों को खुली छूट नहीं देगी। या तो वे आत्मसमर्पण करें, या फिर गोली खाने के लिए तैयार रहें। पुलिस के इस बयान ने शहर में संदेश दे दिया कि अब अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं बची। दरअसल, इस गिरोह का नाम कुछ दिन पहले डोरंडा की एक वारदात में सामने आया था। उसी इलाके में देर रात मोनू राय के घर पर हुई गोलीबारी ने शहर को दहला दिया था। वारदात के बाद गैंग ने खुद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की थी। लेकिन रांची पुलिस की यह कार्रवाई उस चुनौती का करारा जवाब साबित हुई।
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए नकी इमाम रिजवी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
9 अगस्त को मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस, चार राज्यों के बुद्धिजीवी होंगे शामिल
#
जमशेदपुर: अबीरा संस्था ने ग्रामीण महिलाओं को दिया सोहराय पेंटिंग का प्रशिक्षण, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम
#
जमशेदपुर पुलिस ने शुरू की QR Code Based Digital Beat Policing, स्मार्ट पुलिसिंग को मिलेगा बढ़ावा
#
बांकीपुर उपचुनाव: एनडीए की जीत का दावा, बोले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार
#
जामताड़ा में निर्माणाधीन भवन की सेंटरिंग भरभराकर गिरी, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बड़ा सड़क हादसा! ट्रेलर से टकराई पुलिस गाड़ी, एक जवान की मौत, तीन घायल
#
मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा
#
बॉलीवुड में साउथ अभिनेत्रियों का बढ़ता दबदबा: ट्रेंड, वजह और सच्चाई क्या है?
#
कप्तानी के पहले ही मैच में श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, आयरलैंड के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड
#
चाकूबाजी कांड में मौत के बाद बढ़ा आक्रोश, सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन