Date: 18/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

झारखंड ने किया 4th साउथ एशियन एथलेटिक्स सीनियर चैंपियनशिप 2025 का लोगो , मैस्कॉट और एंथम लॉन्च 
 

10/17/2025 4:42:12 PM IST

7569
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi :  24 से 26 अक्टूबर 2025 तक होने वाली चौथी साउथ एशियन एथलेटिक्स (SAAF) सीनियर चैंपियनशिप 2025 की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। इस अवसर पर आज राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत प्राकृतिक विविधता और खेल जगत में बढ़ती पहचान का उत्सव मनाते हुए, प्रतियोगिता का आधिकारिक लोगो, मैस्कॉट और एंथम समारोह में अनावरण किया गया। लोगो की प्रेरणा SAAF का लोगो झारखंड की आत्मा और खेल भावना का संगम है 'दी लैंड ऑफ स्पोर्ट्स, कल्चर, और नेचर । इसमें राज्य की पारंपरिक जनजातीय कला, प्रतीक चिन्हों और प्राकृतिक धरोहर जैसे राज्य पक्षी, पेड, पुष्प, पशु एवं भौगोलिक स्वरूप की झलक दिखाई देती है। हरे रंग की आभा कुमारखंड के घने वनों और पारिस्थितिक समृ‌द्धि का प्रतीक है । जो जंगल की आत्मा को दर्शाती है । वह आत्मा जी यहाँ के लोगों में जीवित है। यह लोगी एथलेटिक ऊर्जा और सांस्कृतिक अस्मिता का अद्‌भुत मिश्रण है, जो झारखंड को खेल, परंपरा और गर्व की धरती के रूप में प्रस्तुत करता है।सफेद एथलेटिक परिधान में सजे, भारतीय तिरंगे के रंग उसके हर कदम में एकता और गौरव का संदेश देते हैं। जब ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ वह मैदान में प्रवेश करती है, तो वह केवल एक मैस्कॉट नहीं, बल्कि उस धरती की कप्तान बन जाती है । जिस पर खिलाडी अपना जज्बा दिखाने उतरते हैं। डालमा' झारखंड की आत्मा है शक्ति, संस्कृति और एकता का प्रतीक जो खेल के माध्यम से दक्षिण एशिया के देशों को जोड़ती है।  नागपुरी भाषा में रचित यह गीत झारखंड की परंपरागत और लोकधारा की आत्मा को जीवंत करता है। इसमें मंदर, नगाड़ा और बांसुरी जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनियों के साथ आधुनिक संगीत का सुंदर मेल है।  इस अवसर पर पर्यटन कला संस्कृति खेल एवं युवक कार्य विभाग झारखंड सरकार के मंत्री ने लोगों में कोर्ट और एंथम का अनावरण करते हुए कहा यह झारखंड के लिए घरों का चिन्ह है माननीय मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन की नेतृत्व में राज्य दक्षिण एशिया के सभी खिलाड़ियों का हार्दिक स्वागत करता है यह आयोजन हमारे समृद्धि , सांस्कृतिक और खेल धरोहर को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का एक  अनूठा अवसर है। 
 
 
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए नकी इमाम रिजवी की रिपोर्ट
 


सम्बंधित खबरें

# वन विभाग,गुमला द्वारा बायो डाइवर्सिटी पार्क का आज उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने निरीक्षण किया, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.....
#
SNMMCH के पारा मेडिकल छात्रों का 6 माह से मानदेय बकाया, भुगतान की मांग को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे छात्र
 

# सदर अस्पताल में सैकड़ों पोस्टमार्टम और इंज्यूरी रिपोर्ट लंबित, कोर्ट ने उपाधीक्षक पर लगाया 5 हजार का जुर्माना
#  रेलवे अस्पताल में अजगर से मचा हड़कंप, मेल मेडिकल वार्ड में 2 घंटे तक रही दहशत
#
SNMMCH में बड़ी लापरवाही,HIV पॉजिटिव प्रसूता का बिना सेफ्टी किट हुआ सिजेरियन, चार अन्य प्रसूताओं का भी हुआ ऑपरेशन,पॉजिटिव आते ही मचा हड़कंप,अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश...........