Date: 18/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
तेजस्वी के नाम पर पेंच, बगैर चेहरे के अब गठबंधन लड़ेगा चुनाव
10/19/2025 7:43:54 PM IST
7603
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Patna :
बिहार विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसको लेकर इंडिया गठबंधन अभी तक सहमति नहीं बन पाई है। वजह ये है कि राजद की ओर से तेजस्वी यादव को सीएम फेस घोषित करने की मांग पर कांग्रेस और सीपीआई-एमएल ने अभी तक स्पष्ट सहमति नहीं दी है। आरजेडी लंबे समय से तेजस्वी को गठबंधन का नेता घोषित करने पर जोर दे रहा है, लेकिन कांग्रेस ने इस मुद्दे पर कोई ठोस बयान देने से परहेज किया है। कांग्रेस के कुछ नेताओं का कहना है कि तेजस्वी की अगुवाई में कोई अस्पष्टता नहीं है, क्योंकि वे विपक्ष के नेता और गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी के प्रमुख हैं। हालांकि, आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। सीट बंटवारे को लेकर आरजेडी और कांग्रेस के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद जल्द सुलझने की उम्मीद है, लेकिन कई सीटों पर महागठबंधन के भीतर ही लड़ाई की स्थिति बनी हुई है। बछवारा, वैशाली, तारापुर, गौरा बौरम, लालगंज, कहलगांव, राजापाकर, रोसड़ा, बिहारशरीफ और वारिसलीगंज जैसी सीटों पर महागठबंधन के दल एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। उदाहरण के लिए बछवारा और रोसड़ा में कांग्रेस व सीपीआई, वैशाली और कहलगांव में राजद व कांग्रेस आमने-सामने हैं। इस तरह के आंतरिक टकराव गठबंधन की एकजुटता पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि इंडिया गठबंधन ने अपने घोषणापत्र का मसौदा तैयार कर लिया है। कई लोगों का मानना है कि इसे जारी करने के दौरान मुख्यमंत्री उम्मीदवार की घोषणा हो सकती है। दूसरी ओर, कांग्रेस और सीपीआई-एमएल की रणनीतिक चुप्पी से हलचल बढ़ी हुई है। इससे यह संकेत मिलता है कि वे तेजस्वी की उम्मीदवारी को लेकर असमंजस में हैं, ताकि उन मतदाताओं को नाराज न किया जाए जो राजद के प्रति नकारात्मक रुख रखते हैं। अब यह देखने वाली बात होगी कि मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर महागठबंधन में स्थिति कब तक साफ हो पाती है। तेजस्वी को मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करने की मांग को लेकर राजद का दबाव बढ़ता जा रहा है। आरजेडी का कहना है कि यह मुद्दा महागठबंधन के लिए अहम है, क्योंकि तेजस्वी यादव और मुस्लिम समुदाय में उनकी लोकप्रियता को भुनाया जा सकता है। हालांकि, एनडीए गठबंधन लालू प्रसाद यादव के शासनकाल को लेकर जंगलराज और भ्रष्टाचार वाला बताया है। यह छवि तेजस्वी की उम्मीदवारी को विवादास्पद बना सकती है। हाल ही में स्पेशल कोर्ट ने लालू को एक मामले में भ्रष्टाचार का स्रोत करार दिया, जिससे तेजस्वी की उम्मीदवारी को लेकर सियासी नुकसान की आशंका बढ़ गई।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सांसद काली चरण सिंह ने आशिर्वाद का दिया जलाने क़े लिए जिले वासियो से किया अपील .....
#
कांग्रेस नेताओं ने सड़क निर्माण मे घटिया काम करने का लगाया आरोप ,मंत्री दीपिका पाण्डेय से शिकायत ....
#
कोईलवर अस्पताल में बिजली गुल, मोबाइल की रोशनी में मरीजों का इलाज, स्थिति चिंताजनक !
#
बाढ़ राहत शिविर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे,प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया.....
#
प्रदेश कांग्रेस की ओर से आज रांची में लोक भवन के सामने "हक की हुंकार" के तहत विरोध प्रदर्शन.....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
दिल्ली में 17 अगस्त से BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप, सिंधु-लक्ष्य पर रहेंगी नजरें
#
श्री श्री विमलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित अखंड हरिकीर्तन में शामिल हुए उदय प्रताप सिंह,आध्यात्मिक चेतना को लेकर कहा ...
#
भीषण सड़क हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती
#
रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा, महिलाओं और छात्राओं के लिए दो दिन मुफ्त बस यात्रा,महिलाओं ने जताई खुशी, कहा- थैंक्यू बिहार सरकार
#
भरत तिवारी एनकाउंटर अपडेट : भरत तिवारी की भाभी और दो प्रत्यक्षदर्शियों ने न्यायिक जांच आयोग के समक्ष कराया अपना बयान दर्ज