Date: 10/03/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मामूली विवाद को लेकर युवक को मारी गोली, हुई मौ-त

10/21/2025 12:27:49 PM IST

7436
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash 
 
Ranchi : राजधानी रांची में दीपावली की रात एक पूर्व अपराधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र की है. मामले की जानकारी मिलने के बाद बेड़ो थाना पुलिस, हत्याकांड में शामिल अपराधी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है. जानकारी के मुताबिक, रांची के बेड़ो स्थित मुड़ामु गांव में खूनी वारदात को अंजाम दिया गया है. गांव में पूर्व अपराधी सोमा उरांव की गोली मारकर हत्या कर दी गई. 
For Blood Collection Call - 9263147030
                         विज्ञापन
इस वारदात को दीपावली की रात को अंजाम दिया गया है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, गांव के अखाड़ा में दीपावली को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. उसी दौरान सोमा उरांव का एक व्यक्ति के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया. काफी देर तक दोनों में कहासुनी होती रही. इसी क्रम में कुछ देर बाद सोमा उरांव को गोली मार दी गई. गोली लगने की वजह से सोमा की मौत हो गई. गांव के अखाड़ा में गोली चलने की वजह से अफरातफरी मच गई. इस दौरान ग्रामीण वहां से भाग खड़े हुए, इसी बात का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम देने वाला मौके से फरार हो गया.
 
कोयलांचल लाइव डेस्क