Date: 10/03/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
परिजनों ने मेयर पर लगाया सुपारी देकर हत्या कराने का आरोप, कांग्रेस नेताओं ने कहा साजिश के तहत फंसाया जा रहा
10/21/2025 6:43:20 PM IST
7448
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By -Vikash
Gayaji :
गयाजी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के बैरागी मोहल्ले में दीपावली के दिन बीजेपी नेता उपेन्द्र पासवान के 19 वर्षीय पुत्र छोटू पासवान की गोली मारकर हत्या मामले ने नया मोड़ ले लिया है। इस घटना में परिजनों ने गया नगर निगम के मेयर गणेश पासवान पर सुपारी देकर हत्या कराने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि यह पूरी तरह से योजनाबद्ध हत्या है, जिसकी साजिश मेयर ने रची थी। हालांकि, इस पूरे मामले में जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें तीन युवक को मौके पर गोली चलाते हुए देखा जा सकता है। इधर, आरोप लगने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पूर्व मंत्री सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अवधेश सिंह और जहानाबाद सांसद सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में कई वार्ड पार्षदों ने मगध रेंज के आईजी क्षेत्रनील सिंह से मुलाकात की। मुलाकात के बाद पूर्व मंत्री अवधेश सिंह ने कहा कि, “यह पूरा मामला राजनीतिक साजिश का हिस्सा है। चुनावी माहौल में बीजेपी समर्थक लोग मेयर गणेश पासवान को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। मेयर का इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की ताकि सच्चाई सामने आ सके। वहीं, आईजी क्षेत्रनील सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि मामले की जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जाएगी। उन्होंने कहा कि वीडियो और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ही दोषियों की पहचान कर कारवाई की जाएगी।
गयाजी से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
एक्शन में धनबाद पुलिस, रंगदार को सरेआम कराई परेड, दिया बड़ा संदेश !
#
डीआईजी आनंद प्रकाश ने पुलिस मुठभेड़ और बंगाल चुनाव को लेकर बोले…
#
पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ पुलिस ने प्रिंस गैंग का एक शूटर सुदीश ओझा को ठोका!,दो घायल
#
सिलेंडर ब्लास्ट से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जली, मकान मालिक भी झुलसा
#
चोरो ने बनाया फिर मंदिर को निशाना ,हनुमान जी की प्रतिमाओं से उड़ाई चांदी के मुकुट , पुलिस छानबीन में जुटी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मेला में हथियार के साथ घूम रहे युवकों की ग्रामीणों ने की पिटाई,फिर किया पुलिस के हवाले
#
बाबा तिलका माझी के 276वीं जयंती पर लगा रक्तदान शिविर
#
स्कूल से घर लौट रहे मासूम का हुआ अपहरण, गश्ती पुलिस ने खदेड़ा
#
धनबाद नगर निकाय चुनाव : काउंटिंग के11 में सिर्फ एक आरओ की अनुमति पर हुआ हंगामा !
#
राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में जामताड़ा के खिलाड़ी का हुआ चयन, कुरुक्षेत्र हुए रवाना