Date: 10/03/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सौरभ हत्याकांड में पुलिस के साथ मुठभेड़ में चार गिरफ्तार सहित एक घायल
10/24/2025 3:59:37 PM IST
7442
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edit by umesh tiwary .
Gya Jee :
काफी मशक्क्त के बाद बहुचर्चित सुभाप
हत्याकांड में गया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। बिल्कुल पेशेवर स्टाइल में हुई गोली चालन में एक अपराधी को गोली लगी जबकि 3 अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा। घायल अपराधी की पहचान बंटी पासवान के रूप में हुई है। उसे पुलिस कस्टडी में इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीनियर एसपी आनंद कुमार ने बताया कि
सुभाप
हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम बकरौर गांव में छापेमारी कर 4 अपराधी को गिरफ्तार कर लिया था। पकड़े अपराधी की निशानदेही पर पुलिस गुरारू के असनी गांव के खेत में हथियार बरामद करवा रही थी। इसी दौरान बंटी पासवान ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। एसएसपी ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में भी पुलिस ने फायर झोंके। फायरिंग करते हुए भाग रहे अपराधी बंटी पासवान के पैर में पुलिस ने गोली मारी। इससे बंटी पासवान जख्मी हो गया। वहीं मौके से नीतीश और राहुल व रोहित सहित चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से हथिया बरामद किए हैं। गौरतलब है कि बीते बुधवार को कोतवाली थाना अंतर्गत बैरागी मोहल्ले में भाजपा नेता उपेंद्र प्रसाद के बेटे सुभाष कुमार की अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी।
वारदात फिल्मी अंदाज में की गई थी और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। घटना के बाद पूरे शहर में आक्रोश फैल गया था। इस मामले में गयाजी नगर निगम के मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान को भी नामजद किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ चल रही है और फरार अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। एसएसपी आनन्द कुमार ने दावा किया कि बहुत जल्द इस पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
गया जी से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
एक्शन में धनबाद पुलिस, रंगदार को सरेआम कराई परेड, दिया बड़ा संदेश !
#
डीआईजी आनंद प्रकाश ने पुलिस मुठभेड़ और बंगाल चुनाव को लेकर बोले…
#
पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ पुलिस ने प्रिंस गैंग का एक शूटर सुदीश ओझा को ठोका!,दो घायल
#
सिलेंडर ब्लास्ट से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जली, मकान मालिक भी झुलसा
#
चोरो ने बनाया फिर मंदिर को निशाना ,हनुमान जी की प्रतिमाओं से उड़ाई चांदी के मुकुट , पुलिस छानबीन में जुटी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मेला में हथियार के साथ घूम रहे युवकों की ग्रामीणों ने की पिटाई,फिर किया पुलिस के हवाले
#
बाबा तिलका माझी के 276वीं जयंती पर लगा रक्तदान शिविर
#
स्कूल से घर लौट रहे मासूम का हुआ अपहरण, गश्ती पुलिस ने खदेड़ा
#
धनबाद नगर निकाय चुनाव : काउंटिंग के11 में सिर्फ एक आरओ की अनुमति पर हुआ हंगामा !
#
राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में जामताड़ा के खिलाड़ी का हुआ चयन, कुरुक्षेत्र हुए रवाना