Date: 18/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
NDA का CM चेहरा नीतीश कुमार ही होंगे' चिराग पासवान ने किया समर्थन, बताया खुद कब बनना चाहेंगे
10/28/2025 12:40:13 PM IST
7643
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Patna :
केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने स्पष्ट किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री पद होंगे। हमारी पार्टी के विधायक भी नीतीश कुमार का सीएम के लिए समर्थन देंगे। लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि उनके सभी विधायक एकजुट होकर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि '2020 में भी एनडीए की सरकार बनी थी, उस वक्त मैं एनडीए के साथ नहीं था। लेकिन इस बार एनडीए पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूत है। यह पांच दलों का एक स्ट्रांग विनिंग कॉम्बिनेशन है।
महागठबंधन और तेजस्वी के लिए मुस्लिम सिर्फ वोट बैंक: चिराग
चिराग पासवान ने महागठबंधन और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी वक्फ बिल को लेकर मुस्लिम समाज को गुमराह कर रहे हैं। चिराग ने कहा, 'यह बिल केंद्र सरकार ने पारित किया है, इसे फाड़ने से कुछ नहीं बदलने वाला।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पूछा कि अगर महागठबंधन वाकई सभी वर्गों की राजनीति करता है, तो मुस्लिम समाज से उपमुख्यमंत्री की घोषणा क्यों नहीं की गई? उन्होंने कहा, 'तेजस्वी यादव की पार्टी सिर्फ मुस्लिम समाज को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करती है। क्या तेजस्वी परिवार के अलावा कोई दूसरा यादव मुख्यमंत्री नहीं बन सकता?' चिराग ने कहा कि उनकी पार्टी सुझाव देगी कि एनडीए में मुस्लिम प्रतिनिधित्व भी बढ़ाया जाए।
कर्पूरी ठाकुर को लेकर राहुल-तेजस्वी पर टिप्पणी
पासवान ने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम का राजनीतिक उपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 'कर्पूरी ठाकुर का नाम सिर्फ राजनीति के लिए नहीं, विचार और मूल्यों के लिए है। इसे राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल करना गलत है
2030 में मुख्यमंत्री बनना चाहूंगा: चिराग
नीतीश कुमार के पैर छूने के सवाल पर चिराग ने कहा, 'यह मेरे संस्कार हैं। उम्र और अनुभव में वे बड़े हैं, इसलिए मैं उनका सम्मान करता हूं।' उन्होंने कहा कि, '2030 में मैं मुख्यमंत्री बनना चाहूंगा, क्योंकि मेरा विज़न हमेशा बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट रहा है।' चिराग ने यह भी बताया कि चुनाव के बाद वे अपने सुनहरी बाग आवास में शिफ्ट होंगे।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
विषैले जंतु के काटने से युवक की मौत, विषैले जंतु की पुष्टि पर बना संशय.......
#
बच्चों से भरी स्कूल वैन डिवाइडर से टकराई, 15 बच्चे घायल, दो की हालत गंभीर......
#
गया-राजगीर NH-82 पर भीषण सड़क हादसा, एंबुलेंस पलटी; महिला समेत कई घायल, दो की हालत गंभीर....
#
गयाजी में गर्लफ्रेंड से शादी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, 2 घंटे तक हाई वोल्टेज चलता रहा ड्रामा....
#
उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देशानुसार वन स्टॉप सेंटर में विभिन्न विभागों एवं हितधारकों के साथ अभिसरण बैठक आयोजित....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
दिल्ली में 17 अगस्त से BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप, सिंधु-लक्ष्य पर रहेंगी नजरें
#
श्री श्री विमलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित अखंड हरिकीर्तन में शामिल हुए उदय प्रताप सिंह,आध्यात्मिक चेतना को लेकर कहा ...
#
भीषण सड़क हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती
#
रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा, महिलाओं और छात्राओं के लिए दो दिन मुफ्त बस यात्रा,महिलाओं ने जताई खुशी, कहा- थैंक्यू बिहार सरकार
#
भरत तिवारी एनकाउंटर अपडेट : भरत तिवारी की भाभी और दो प्रत्यक्षदर्शियों ने न्यायिक जांच आयोग के समक्ष कराया अपना बयान दर्ज