Date: 10/03/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सिदगोड़ा में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़,एक अपराधी गोली लगने से घायल

10/28/2025 3:50:35 PM IST

7444
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के में बीती रात करीब दो बजे अपराधियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हो गया, पुलिस हिरासत में घायल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि पुलिस को रात को यह मालूम चला कि बारीडीह हाई स्कूल के पास के एरिया में कुछ अपराधी डेरा जमाए हुए है और अपराध की योजना बना रहे है।...पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और क्षेत्र की घेराबंदी कर उक्त बिल्डिंग में पुलिस ने इंट्री मारी. लेकिन पुलिस पर ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी.इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना में एक अपराधी को पुलिस की गोली लगी. गोली लगने के बाद अपराधियों ने हथियार डाला. एक अपराधी गोपाल कुमार के पैर में गोली लगी हैं. पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और इलाज के लिए एमजीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. कुछ अपराधी भागने में कामयाब भी हुए हैं जिन अपराधी को गोली लगी है, उन लोगो ने ही  कारोबारी हरेराम सिंह के घर पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट