Date: 10/03/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

प्रख्यात राजनीतिक व सामाजिक नेता राजकिशोर की पुत्र बहु ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार  

10/31/2025 3:27:35 PM IST

7441
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad  : झारखंड के राजनीतिक महतो परिवार की बहू विनिता सिंह ने अपने और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। शुक्रवार को धनबाद स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर उन्होंने बताया कि कुछ असामाजिक तत्व व दूर के रिश्तेदार उनकी करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश रच रहे हैं। इसी संबंध में उन्होंने धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को एक लिखित आवेदन भी सौंपा है। विनिता सिंह ने कहा कि उनके ससुर स्व. राजकिशोर महतो झारखंड के प्रख्यात राजनीतिक और सामाजिक नेता थे। वे गिरिडीह से सांसद रह चुके थे, जबकि वर्ष 2014 में आजसू पार्टी से टुंडी विधानसभा क्षेत्र के विधायक चुने गए थे। 3 दिसंबर 2020 को कोविड संक्रमण के कारण उनका निधन हो गया। इस प्रकार उन्होंने बताया कि पति और ससुर के निधन के बाद वह वर्तमान में धनबाद के विनोद भवन में अकेले रहती हैं। इसी का फायदा उठाकर कुछ लोग उन्हें लगातार धमकाते हैं और संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि किसी भी समय उनके साथ अनहोनी हो सकती है, इसलिए उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। इस मामले में उनके अधिवक्ता संतोष सिन्हा ने बताया कि विनीता सिंह के देवर राहुल महतो द्वारा लगातार उन्हें परेशान किया जा रहा है। आरोप है कि उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज कराकर दबाव बनाया जा रहा है। ऐसे में अपनी बात प्रशासन और जनता तक पहुँचाने के लिए प्रेस वार्ता की गई है।
 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क