Date: 10/03/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

एक्सल डाटा सर्विस कम्पनी झारखण्ड सरकार को लगा रही है करोडो का चुना

11/1/2025 7:26:18 PM IST

7450
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash 
 
Giridih : गिरिडीह जिले में झारखण्ड सरकार को हर साल करोड़ों रूपये का चुना लगा रहा (EDS) एक्सल डाटा सर्विस कम्पनी। पूरे झारखण्ड में 24 जिले में इस कम्पनी के द्वारा टैंडर लिया गया है। कौशल विकाश योजना के तहत बेरोजगारी को दूर करने को लेकर झारखण्ड सरकार इस योजना को चलाया है ताकि कोई भी बेरोजगारी का आलम ना सहे। हम आपको बता दे की पीरटांड़ प्रखण्ड का जो पीरटांड़ प्रखण्ड से महज 500 मीटर दूरी में सेंटर EDS एक्सल डाटा सर्विस कम्पनी के द्वारा कौशल विकाश योजना सेंटर चलाता है, ग़रीब बच्चों, बच्चियों तथा महिलाओं को स्वालंबी बनाने को लेकर इस सेंटर में कुल 240 लाभुक को शिक्षित तथा स्वालंबी बनाना है लेकिन मात्र 30 लोगों का नाम है, उसके बावजूद 240 लाभुक का एटेंडेंस, बन रहा है। इस कम्पनी के द्वारा ऐसा ऐप का इस्तेमाल करता है कि लाभुक कही भी रहे सेंटर में ऑनलाइन एटेंडेंस बन जाता है, एक लाभुक को शिक्षित वा स्वालंबी बनाने को लेकर झारखण्ड सरकार 30,000 प्रति लाभुक पर भुगतान करती है। 
For Blood Collection Call – 9263147030 
                  विज्ञापन
इस सेंटर में झारखण्ड सरकार के गाइड लाइन के द्वारा प्रशिक्षित करने को लेकर किसी प्रकार का यंत्र तथा मशीन भी नहीं है। ऐसे कम्पनी को झारखण्ड सरकार के द्वारा बाग डोर देना नहीं चाहिए, जिले के वरीय अधिकारियों को भनक तक नहीं चलता।
 
गिरिडीह से कोयलांचल लाइव के लिए नरेश गोस्वामी की रिपोर्ट