Date: 10/03/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

तेज रफ्तार वाहन ने ली जान,गीतिलता सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
 

11/3/2025 11:10:25 AM IST

7449
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर पोटका थाना क्षेत्र के गीतिलता मुख्य सड़क पर एक बड़े वाहन की चपेट में आने से एक बाइक चालक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही गीतिलता गाँव के आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटना स्थल में पहुंचे और पोटका थाना पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई 
 
For Blood Collection Call - 9263147030
                         विज्ञापन
 
बताया जा रहा है की बड़े वाहन की रफ़्तार काफ़ी तेज होने के कारण बाइक चालक को अपने चपेट में ले लिया और घटना स्थल पर ही व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति गीतिलता गाँव के भूरसाडीह के रहने वाला बताया जा रहा है और मृतक की पहचान कासु बास्के के रूप में हुई हैं।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट