Date: 10/03/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बस दुर्घटना : 12 यात्री घायल, NH-19 पर घंटो तक रुका यातायात
11/4/2025 12:48:42 PM IST
7440
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash
Dhanbad :
राजगंज थाना क्षेत्र के चली बांग्ला स्थित पेट्रोल पंप के पास सोमवार देर रात कोलकाता–दिल्ली मुख्य मार्ग (एनएच-19) पर दो बसों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में लगभग 12 यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, जामताड़ा से बोकारो स्थित लुगुबुरू लालपनिया जा रही यात्री बस (संख्या यूपी 62 एटी 7909) ने आगे चल रही दूसरी बस (संख्या डब्ल्यूबी 53 7759) को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एक बस चालक सहित दर्जन भर महिला और पुरुष यात्री घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार बस कट के समीप असंतुलित होकर आगे जा रही बस से जा टकराई। टक्कर के बाद एनएच-19 पर अफरातफरी मच गई और करीब एक घंटे तक कोलकाता–दिल्ली मार्ग पर यातायात बाधित रहा। सूचना मिलते ही राजगंज पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से एसएनएमएमसीएच धनबाद भेजा गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बसों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। घायलों में नाला कुंडैत (जामताड़ा) निवासी भुटुक बाउरी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें दोनों पैरों में गहरी चोट आई है। दोनों बसों में 100 से अधिक यात्री सवार थे।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
एक्शन में धनबाद पुलिस, रंगदार को सरेआम कराई परेड, दिया बड़ा संदेश !
#
डीआईजी आनंद प्रकाश ने पुलिस मुठभेड़ और बंगाल चुनाव को लेकर बोले…
#
पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ पुलिस ने प्रिंस गैंग का एक शूटर सुदीश ओझा को ठोका!,दो घायल
#
सिलेंडर ब्लास्ट से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जली, मकान मालिक भी झुलसा
#
चोरो ने बनाया फिर मंदिर को निशाना ,हनुमान जी की प्रतिमाओं से उड़ाई चांदी के मुकुट , पुलिस छानबीन में जुटी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मेला में हथियार के साथ घूम रहे युवकों की ग्रामीणों ने की पिटाई,फिर किया पुलिस के हवाले
#
बाबा तिलका माझी के 276वीं जयंती पर लगा रक्तदान शिविर
#
स्कूल से घर लौट रहे मासूम का हुआ अपहरण, गश्ती पुलिस ने खदेड़ा
#
धनबाद नगर निकाय चुनाव : काउंटिंग के11 में सिर्फ एक आरओ की अनुमति पर हुआ हंगामा !
#
राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में जामताड़ा के खिलाड़ी का हुआ चयन, कुरुक्षेत्र हुए रवाना