Date: 10/03/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

हम पार्टी के पोस्टर और बैनर लगे वाहन से शराब की बङी खेप बरामद

11/4/2025 2:54:58 PM IST

7455
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash 
 
Dhanbad : हम पार्टी के पोस्टर, बैनर लगे वाहन से शराब की की बारामदगी हुई है. जिसमे 17 पेटी शराब  मिली है. गुरारू थाना के गुरारू स्टेशन के समीप से शराब की बरामदगी की गई है. पुलिस का कहना है, कि हम पार्टी के पोस्टर बैनर लगे वाहन से विदेशी शराब को बरामद की गई है. गुरारू स्टेशन के समीप ग्रामीणों ने शराब लदे वाहन को पकड़ा. शराब से भरी गाडी हम पार्टी का प्रचार वाहन बताया जाता है. ग्रामीणों ने इस वाहन को पकड़ने के बाद वीडियो बनाया और सूचना थाना की पुलिस को दी. इस वाहन पर  इमामगंज की हम प्रत्याशी दीपा मांझी का पोस्टर लगा है.
 
गयाजी से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट