Date: 10/03/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, पांच युवक नदी में बहे
11/6/2025 10:43:45 AM IST
7433
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By -VIkash
Baghmara :
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर धनबाद-बोकारो फोरलेन स्थित तेलमोच्चो पुल के ठीक नीचे दामोदर नदी में बड़ा हादसा हुआ है। यहां कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने पहुंचे पांच युवक नदी में बह गए। जिसमे से तीन को बचा लिया गया है, जबकि दो अब भी लापता बताए जा रहें हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बाघमारा भीमकनाली के पांच युवक दामोदर नदी में पवित्र स्नान करने पहुंचे थे। इस दौरान ये सभी नदी की तेज धारा की चपेट में आ गए और सभी नदी के साथ बहने लगे। इसी दौरान पास में खड़े कुछ स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दीखते हुए उनमें से 3 युवकों को किसी तरह नदी की तेज धारा से बाहर निकालने में सफल रहे, जबकि दो युवक नदी की तेज धार में कही गायब हो गए। लापता युवकों की पहचान सनी चौहान (21) और सुमित राय (18) के रूप में हुई है। वहीं घटना के बाद गोताखोरों की टीम को बुलाया गया और नदी में लापता युवकों की खोजबीन शुरू की गई है। सूचना मिल रही है कि तलाशी के दौरान नदी से एक शव निकाला गया है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नही हो सकी है। गोताखोरों की टीम अभी भी लापता दोनों युवकों की तलाश में जुटे हुए हैं। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने बताया कि उक्त घटना को लेकर उनकी उपायुक्त से वार्ता हो चुकी है। लापता दोनों बच्चों की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम धनबाद के लिए रवाना हो गई है। उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म में कार्तिक पूर्णिमा स्नान का विशेष महत्व है। आज के दिन हजारों-लाखों की संख्या में लोग नदी में स्नान करने पहुंचते है। ऐसे में सुरक्षा का इंतजाम नहीं किया जाना, इसमे सरासर राज्य सरकार दोषी है। फिलहाल मौके पर परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है, साथ ही पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर जमी हुई है।
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ रवानी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
एक्शन में धनबाद पुलिस, रंगदार को सरेआम कराई परेड, दिया बड़ा संदेश !
#
डीआईजी आनंद प्रकाश ने पुलिस मुठभेड़ और बंगाल चुनाव को लेकर बोले…
#
पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ पुलिस ने प्रिंस गैंग का एक शूटर सुदीश ओझा को ठोका!,दो घायल
#
सिलेंडर ब्लास्ट से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जली, मकान मालिक भी झुलसा
#
चोरो ने बनाया फिर मंदिर को निशाना ,हनुमान जी की प्रतिमाओं से उड़ाई चांदी के मुकुट , पुलिस छानबीन में जुटी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मेला में हथियार के साथ घूम रहे युवकों की ग्रामीणों ने की पिटाई,फिर किया पुलिस के हवाले
#
बाबा तिलका माझी के 276वीं जयंती पर लगा रक्तदान शिविर
#
स्कूल से घर लौट रहे मासूम का हुआ अपहरण, गश्ती पुलिस ने खदेड़ा
#
धनबाद नगर निकाय चुनाव : काउंटिंग के11 में सिर्फ एक आरओ की अनुमति पर हुआ हंगामा !
#
राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में जामताड़ा के खिलाड़ी का हुआ चयन, कुरुक्षेत्र हुए रवाना