Date: 20/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
तेज रफ्तार स्कार्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर, 2 युवकों की मौत,1 घायल
11/8/2025 1:49:08 PM IST
7543
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
मध्य प्रदेश के इंदौर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार स्कार्पियो ने स्कूटी सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतकों की पहचान कृष्णा तंवर और आयुष राठौर के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक का नाम श्रेयांश राठौर बताया जा रहा है।
तीनों युवक मूल रूप से खंडवा जिले के रहने वाले थे और इंदौर के प्रेस्टीज कॉलेज में लॉ (कानून) की पढ़ाई कर रहे थे. मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक स्कूटी सवार तीनों युवक किसी काम से जा रहे थे. तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी दूर तक घिसटती चली गई. इस घटना में कृष्णा और आयुष की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं श्रेयांश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
जानकारी मिलते ही लसूडिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने घटनास्थल से स्कार्पियो को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश जारी है. शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि स्कार्पियो की रफ्तार काफी तेज थी और स्कार्पियो ड्राइवर का बैलेंस बिगड़ गया था, जिसकी वजह से यह भीषण हादसा हुआ. लसूडिया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खाई में गिर गई थी कार और बस
इससे पहले 3 नवंबर को सिमरोल‑भेरु घाट इंदौर-म्हो मार्ग पर एक बस और कार गहरी खाई में गिर गई थी. दोनों की टक्कर हुई थी. इस घटना में करीब 3 लोगों की मौत हो गई थी और 13 लोग घायल हो गए थे. मृतकों में इंदौर की दो महिलाएं और पूर्वी उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का एक युवक शामिल था. वहीं घायल अलग-अलग राज्यों से थे. यह घटना 3 नवंबर, सोमवार रात करीब 10 बजे हुई थी।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
आंखों की रोशनी गई, लेकिन नहीं टूटा हौसला... 80 साल की टूसिया मोहली आज भी बना रहीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
#
भरत तिवारी मामले को लेकर हुआ कैंडिल मार्च, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग
#
सड़क हादसों पर लगाम की तैयारी में जुटा प्रशासन,डीसी और एसएसपी ने अवैध कट बंद करने का दिया निर्देश
#
बिलौटी कांड पर कांग्रेस हुआ गरम जिलाध्यक्ष श्रीधर तिवारी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर लगाया बड़ा आरोप, कहा...
#
अनुबंध व आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों का धरना, 14 सूत्री मांगों को लेकर सरकार को दी चेतावनी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्रदूषण नियंत्रण, नियोजन सहित कई मांगो को लेकर पार्षद ने नेतृत्वके आउटसोर्सिंग का हुआ चक्का जाम
#
बाघमारा CHC में ऑक्सीजन की कमी से नवजात की हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा,चक प्रभारी ने कहा ...
#
प्रधानमंत्री मोदी के नाम दर्ज हुआ नया कीर्तिमान,आरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की विशेष पूजा-अर्चना
#
ठंडे पानी और शेड के अभाव में यात्रियों की बढ़ी परेशानी, सुविधाओं पर उठे सवाल
#
तमिलनाडु विधानसभा चुनाल जीतने के बाद ओटीटी पर छाई Vijay की थ्रिलर, टॉप ट्रेंडिंग में आई 7 साल पुरानी फिल्म