Date: 10/03/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
शासन प्रशासन के नाक के नीचे से चल रहा अवैध पत्थर उत्खनन
11/8/2025 4:43:58 PM IST
7454
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - VIkash
Giridih :
गिरिडीह जिले के गावां अंचल के अंतर्गत आमझर में पत्थर का अवैध खनन, पहाड़ी का सीना चिर कर किया जा रहा है। पत्थर माफियाओं के द्वारा अवैध उत्खनन पिछले 5 वर्षों से शासन प्रशासन के नाक के नीचे धड़ल्ले से किया जा रहा है। मेसर्स श्री कात्यानी के नाम से 2021 में 5 वर्षों के लिए लीज पर लिया गया था, लेकिन जिस जगह पर लीज ग्रांट हुआ है उस जगह से 2 किलोमीटर दूर पहाड़ी पर अवैध खनन किया जा रहा है। पत्थर माफियाओं का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि पत्थर का अवैध खनन तो हो ही रहा है, यहां तक की पत्थर माफिया पहाड़ी को भी लूटने से नहीं डर रहे हैं। धड़ल्ले से पिछले 5 वर्षों में पूरे पहाड़ी के पत्थर को पत्थर माफियाओं ने डंके की चोट पर लूट लिया है। कई बार मामले में जांच भी हुई है लेकिन अधिकारियों ने पत्थर माफियाओं की मिली भगत से पैसे के बल पर फाइल ही दबा दिया है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर शासन प्रशासन किसके दबाव में है ? क्या इसके पीछे कोई राजनीतिक दल है ? कोई पावरफुल नेता है ? किसके दबाव में अधिकारी अवैध खनन के खिलाफ कारवाई नहीं कर पा रहे हैं। पत्थर माफियाओं ने सरकार को जहां एक ओर करोड़ों का राजस्व चूना लगाया है, वहीं दूसरी और धड़ल्ले से खनिज संपदा की लूट कर रहे हैं। कोयलांचल लाईव के पास तमाम वह डॉक्यूमेंट और कागजात है जिससे यह सिद्ध होता है कि यह पत्थर खनन पूरी तरह अवैध तरीके से संचालित हो रहा है। अगले वीडियो में कागजी डॉक्यूमेंट और मैप के साथ आपको बताएंगे और दिखाएंगे भी किस तरह से यहां पर दिनदहाड़े पत्थर माफियाओं ने खनिज संपदा लूटने के लिए झारखंड की आत्मा कहे जाने वाले पहाड़ी पर ही हाथ मार लिया है।
गिरिडीह से कोयलांचल लाइव के लिए नरेश गोस्वामी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
एक्शन में धनबाद पुलिस, रंगदार को सरेआम कराई परेड, दिया बड़ा संदेश !
#
डीआईजी आनंद प्रकाश ने पुलिस मुठभेड़ और बंगाल चुनाव को लेकर बोले…
#
पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ पुलिस ने प्रिंस गैंग का एक शूटर सुदीश ओझा को ठोका!,दो घायल
#
सिलेंडर ब्लास्ट से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जली, मकान मालिक भी झुलसा
#
चोरो ने बनाया फिर मंदिर को निशाना ,हनुमान जी की प्रतिमाओं से उड़ाई चांदी के मुकुट , पुलिस छानबीन में जुटी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मेला में हथियार के साथ घूम रहे युवकों की ग्रामीणों ने की पिटाई,फिर किया पुलिस के हवाले
#
बाबा तिलका माझी के 276वीं जयंती पर लगा रक्तदान शिविर
#
स्कूल से घर लौट रहे मासूम का हुआ अपहरण, गश्ती पुलिस ने खदेड़ा
#
धनबाद नगर निकाय चुनाव : काउंटिंग के11 में सिर्फ एक आरओ की अनुमति पर हुआ हंगामा !
#
राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में जामताड़ा के खिलाड़ी का हुआ चयन, कुरुक्षेत्र हुए रवाना