Date: 10/03/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

स्ट्रांग रूम का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

11/8/2025 4:43:58 PM IST

7462
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - VIkash 
 
Aara : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया, पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने बाजार समिति स्थित स्ट्रांग रूम का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा प्रबंधन, स्ट्रांग रूम परिसर में की गई बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती, एवं अग्निशमन प्रबंधन आदि की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही,अनधिकृत प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने तथा मतगणना दिवस की तैयारियों को लेकर निर्धारित दिशा-निर्देशों के पालन हेतु भी स्पष्ट निर्देश दिए गए।
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट