Date: 10/03/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जांच अभियान के दौरान बाइक सवार गिरफ्तार

11/10/2025 4:19:15 PM IST

7455
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash 
 
Jamshedpur : चाईबासा में मुफ्फसिल थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कारवाई की है। टोन्टो पुलिया के पास चलाए गए एक सघन जांच अभियान के दौरान, पुलिस ने एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को एक लोडेड देशी पिस्टल, सात जिंदा गोली, और दो मैगजीन के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। उक्त जानकारी सदर एसडीपीओ बहामान टूटी ने पत्रकारों को दी।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट