Date: 10/03/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

तेल व्यवसायी पर फायरिंग और लूट से आक्रोश,झरिया विधायक ने दिलाया न्याय का भरोसा

11/10/2025 4:22:19 PM IST

7434
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By -Vikash 
 
Dhanbad : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत कृषि बाजार में तेल व्यवसायी श्याम भीमसरिया पर अपराधियों द्वारा हुई फायरिंग एवं लाखों की लूट की घटना की सूचना के बाद झरिया विधायक श्रीमती रागिनी सिंह घटना स्थल पहुंची। इस घटना से भयभीत व्यापारी द्वारा घटना पर रोष जताते हुए वहां धरना पर बैठे थे। जहां विधायक रागिनी सिंह ने व्यापारी से मिल घटना की जानकारी ली। वही उन्होंने कहा कि घटना अत्यंत दुखद और निंदनीय है। उन्होंने व्यापारी को पूर्ण भरोसा दिलाया कि वो सदैव उनके साथ खड़ी है और उन्होंने प्रशासन से तत्वरित कारवाई की मांग करते हुए,आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद है और वे इस मामले को सदन में भी उठाएंगी। जिसके उपरांत उन्होंने धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन से मुलाकात कर मामले में अति शीघ्र कारवाई कर अपराधियों की गिरफ्तारी एवं लूटी गई राशि की बरामदगी की मांग की। जिसपर उपायुक्त महोदय ने जल्द ही अपराधियों के पकड़े जाने का भरोसा दिलाया। वही विधायक रागिनी सिंह ने घटना में घायल तेल व्यवसायी श्याम भीमसरीया से असर्फी अस्पताल में  मुलाकात की व उनके स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी ली। उनके शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः अपने कार्य एवं परिवार के बीच लौटने की कामना की।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क