Date: 10/03/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

कार में लगी आग, मची अफरा -तफरी 

11/10/2025 4:22:19 PM IST

7445
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By -Vikash 
 
Dhanbad : जुगस्लाई थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक एक कार में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों ने आग की लपटें देख तुरंत इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही जुगस्लाई थाना की पुलिस और दमकल की गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने कार मालिक से पूछताछ शुरू कर दी है और आग लगने की वास्तविक वजह जानने के लिए जांच जारी है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क