Date: 10/03/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

चुनावी रंजिश में स्वर्ण समाज की महिला को गोली मारकर की हत्या 

11/11/2025 5:55:57 PM IST

7438
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By – Vikash 
 
Aara : चुनावी रंजिश में स्वर्ण समाज की महिला को गोली मारकर हत्या कर दी गई। बिहार विधानसभा चुनाव के फर्स्ट फेज मतदान को लेकर एक विवाद हुआ था। उक्त विवाद को लेकर दो वर्गों में जमकर मारपीट भी हुई थी, उसी कड़ी में आज चौरी थाना क्षेत्र के दुलमचक बगीचा में अपराधियों ने एक स्वर्ण समाज की महिला को गोली मार कर हत्या कर दिया। हत्याकांड के विरोध में मोपती पेरहाप मुख्य सड़क को ग्रामीणों ने जाम किया। तरारी के विधायक विशाल प्रशांत, एसडीपीओ के के सिंह, साईबर डीएसपी स्नेह सेतु सहित पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे। हम आपको बता दे की मृतक 24 वर्षीय निकी देवी दुलमचक निवासी रोहित कुमार की पत्नी हैं, जो अपने देवर रितेश कुमार और एक वर्षीय पुत्र नैतिक के साथ खैरा बजार से लौट रही थी, जहां लगभग 1.30 बजे अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। 
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट