Date: 10/03/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मिनीगन फैक्टरी का हुआ उद्भेदन, 5 हथियार कारीगर गिरफ्तार
11/12/2025 5:47:54 PM IST
7449
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By : Vikash
Munger :
पुलिस और STF को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बरियारपुर थाना क्षेत्र के गंगा पार तारापुर दियारा में कास के जंगल में हथियार का कारखाना संचालित हो रहा था. बुधवार की सुबह पुलिस ने छापेमारी की तो वहां से 5 हथियार कारीगर को गिरफ्तार किया. जबकि 8 कारीगर व धंधेबाज वहां की भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाते हुए भाग निकले. पुलिस ने मौके पर से 2 निर्मित व 12 अर्धनिर्मित पिस्टल, 11 निर्मित व 5 अर्धनिर्मित मैगजीन तथा 6 जिंदा कारतूस बरामद किया. जबकि भारी मात्रा में हथियार बनाने का औजार जब्त किया है. इस मामले मे सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने SP कार्यालय मे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को बताया कि बरियारपुर थाना क्षेत्र के गंगा पार तारापुर दियारा में गंगा ढाब में उगे कास के जंगल में मिनीगन फैक्टरी संचालन हो रही थी. जिसके बाद टीम गठित कर पुलिस ने वहां छापेमारी की. जहां एक जगह पर 10-15 लोग हथियार बनाने में जुटे हुए थे. पुलिस को देखते ही सभी भागने लगे. पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया. जिसमें मो सरफराज, मो रिजवान, मो सरफराज, मो मुबारक एवं मो. मोसीर को मौके पर से गिरफ्तार कर लिया गया. सभी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह गांव का रहने वाला है. हालांकि 8 से 10 लोग वहां की भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहा. जिसके खिलाफ मुफस्सिल थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है. बताया गया कि एक जगह पर कुल 8 मिनीगन फैक्टरी संचालित हो रही थी. पुलिस ने वहां से 8 बेस मशीन, 2 निर्मित पिस्टल, 12 अर्धनिर्मित पिस्टल, 5 अर्धनिर्मित मैगजीन, 11 निर्मित मैगजीन, 2 ड्रीलमशीन, 6 जिंदा कारतूस, 2 मोबाइल फोन सहित हथियार बनाने की सामग्री बरामद की गयी. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार सभी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. अधिकांश लोग पूर्व में भी हथियार बनाने में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है.
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए मो. इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
एक्शन में धनबाद पुलिस, रंगदार को सरेआम कराई परेड, दिया बड़ा संदेश !
#
डीआईजी आनंद प्रकाश ने पुलिस मुठभेड़ और बंगाल चुनाव को लेकर बोले…
#
पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ पुलिस ने प्रिंस गैंग का एक शूटर सुदीश ओझा को ठोका!,दो घायल
#
सिलेंडर ब्लास्ट से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जली, मकान मालिक भी झुलसा
#
चोरो ने बनाया फिर मंदिर को निशाना ,हनुमान जी की प्रतिमाओं से उड़ाई चांदी के मुकुट , पुलिस छानबीन में जुटी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मेला में हथियार के साथ घूम रहे युवकों की ग्रामीणों ने की पिटाई,फिर किया पुलिस के हवाले
#
बाबा तिलका माझी के 276वीं जयंती पर लगा रक्तदान शिविर
#
स्कूल से घर लौट रहे मासूम का हुआ अपहरण, गश्ती पुलिस ने खदेड़ा
#
धनबाद नगर निकाय चुनाव : काउंटिंग के11 में सिर्फ एक आरओ की अनुमति पर हुआ हंगामा !
#
राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में जामताड़ा के खिलाड़ी का हुआ चयन, कुरुक्षेत्र हुए रवाना