Date: 10/03/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सड़क हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

11/13/2025 2:18:21 PM IST

7459
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Saba Afrin 
 
Jamshedpur : चांडिल थाना क्षेत्र के चिल्गू में सड़क हादसा -ट्रेलर की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के हॉस्पिटल भेजा गया। बताया जा रहा है कि  बाइक सवार मोटरसाइकिल जमशेदपुर की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर से जा टकराई। जिससे युवक सड़क पर गिर पड़ा,हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस बुलाकर घायल युवक को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया। जांच के दौरान डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट