Date: 10/03/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
उच्च स्तरीय टीम ने पहुँचकर आग से हुए नुकसान का विस्तृत निरीक्षण...
11/14/2025 10:50:22 AM IST
7464
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By – Prashant Kumar
सरायकेला
:- घटना के करीब पंद्रह दिन बाद रांची से जेएसएफसी की एक उच्च स्तरीय टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का जायजा लिया। इस टीम में जेएसएफसी के उपनिदेशक सुधीर कुमार और वरीय अधिकारी रजनीश कुमार शामिल थे। निरीक्षण के दौरान सरायकेला के जिला आपूर्ति पदाधिकारी ,सहायक प्रबंधक मजिस्ट्रेट और पुलिस कर्मी भी मौजूद थे । अधिकारियों ने पूरे गोदाम को बारीकी से निरीक्षण किया और वहां रखे गए अनाज की स्थिति का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गोदाम में रखे ज्यादातर अनाज पूरी तरह जल चुके हैं, जबकि जो बचा हुआ था वह आग बुझाने के दौरान पानी से खराब हो गया। अधिकारियों ने बताया कि अब इस अनाज की गुणवत्ता की जांच के लिए टेक्निकल टीम को बुलाया गया है, जो सैंपल लेकर इसकी जांच करेगी और रिपोर्ट तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपेगी। इससे यह तय किया जाएगा कि क्या यह अनाज इंसानों के उपभोग के योग्य है या नहीं। इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत भी हो चुकी है। आग लगने के कारणों की जांच जारी है। हालांकि, घटना को हुए दो सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद आग लगने का सही कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।बताया जा रहा है कि गोदाम में कई हजार क्विंटल अनाज जलकर खाक हो गया, जिससे सरकार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
.सरायकेला से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केशरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
एक्शन में धनबाद पुलिस, रंगदार को सरेआम कराई परेड, दिया बड़ा संदेश !
#
डीआईजी आनंद प्रकाश ने पुलिस मुठभेड़ और बंगाल चुनाव को लेकर बोले…
#
पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ पुलिस ने प्रिंस गैंग का एक शूटर सुदीश ओझा को ठोका!,दो घायल
#
सिलेंडर ब्लास्ट से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जली, मकान मालिक भी झुलसा
#
चोरो ने बनाया फिर मंदिर को निशाना ,हनुमान जी की प्रतिमाओं से उड़ाई चांदी के मुकुट , पुलिस छानबीन में जुटी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मेला में हथियार के साथ घूम रहे युवकों की ग्रामीणों ने की पिटाई,फिर किया पुलिस के हवाले
#
बाबा तिलका माझी के 276वीं जयंती पर लगा रक्तदान शिविर
#
स्कूल से घर लौट रहे मासूम का हुआ अपहरण, गश्ती पुलिस ने खदेड़ा
#
धनबाद नगर निकाय चुनाव : काउंटिंग के11 में सिर्फ एक आरओ की अनुमति पर हुआ हंगामा !
#
राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में जामताड़ा के खिलाड़ी का हुआ चयन, कुरुक्षेत्र हुए रवाना