Date: 18/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

रक्तदान है महादान,जामताड़ा में दर्जनों लोगों ने बढ़ाया मानवता का हाथ...

11/18/2025 11:53:08 AM IST

7644
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By – Prashant kumar 
 
Jamtara :-  झारखंड के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच की ओर से आज एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जामताड़ा सिविल सर्जन डॉ. एम. के. सोरेन, डॉक्टर नीलेश कुमार व अन्य ने दीप प्रज्वलित कर की। शिविर में शुरुआत से ही लोगों की उत्साही भागीदारी देखने को मिली। दर्जनों महिलाओं और पुरुषों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए रक्त भंडार को मजबूत करना है। वहीं सिविल सर्जन डॉक्टर एम के सोरेन ने कहा कि झारखंड के 25वें स्थापना दिवस के मौके पर रक्तदान करने की मुहिम चलाई गई है, इसी क्रम में मारवाड़ी युवा मंच की ओर से शिविर लगाया गया है। जो बहुत ही उत्साह वर्धक है। इस रक्तदान शिविर में महिलाएं भी बढ़ चढ़कर भाग ले रही हैं। रक्तदान ऐसी सेवा है जो न किसी जाती वर्ग, न जेंडर में बांटने का काम करते हैं। रक्तदान महादान है।
 
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
 


सम्बंधित खबरें

# वन विभाग,गुमला द्वारा बायो डाइवर्सिटी पार्क का आज उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने निरीक्षण किया, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.....
#
SNMMCH के पारा मेडिकल छात्रों का 6 माह से मानदेय बकाया, भुगतान की मांग को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे छात्र
 

# सदर अस्पताल में सैकड़ों पोस्टमार्टम और इंज्यूरी रिपोर्ट लंबित, कोर्ट ने उपाधीक्षक पर लगाया 5 हजार का जुर्माना
#  रेलवे अस्पताल में अजगर से मचा हड़कंप, मेल मेडिकल वार्ड में 2 घंटे तक रही दहशत
#
SNMMCH में बड़ी लापरवाही,HIV पॉजिटिव प्रसूता का बिना सेफ्टी किट हुआ सिजेरियन, चार अन्य प्रसूताओं का भी हुआ ऑपरेशन,पॉजिटिव आते ही मचा हड़कंप,अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश...........