Date: 10/03/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौ-त

11/21/2025 11:41:59 AM IST

7440
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : पोटका थाना क्षेत्र के हाता हल्दीपोखर मुख्य मार्ग पर चांपीडीह के समीप अनियंत्रित हाईवा की चपेट मे आने से मोटरसाइकिल सवार की दर्दनाक मौत हो गई। राजनगर थाना क्षेत्र के रूपा नाचना निवासी लक्ष्मण महाकुड  होंडा साइन मोटरसाइकिल  से अपने ससुराल हड़ियान जा रहा था इसी दौरान चांपीडीह में धर्मकांटा के समीप अनियंत्रित हाईवा ने उसे अपने चपेट में ले लिया जिससे कि घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई,पोटका थाना के पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जाँच में जुटी।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट