Date: 10/03/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

देवनगर पीपल स्कूल के पास शेखर सांडील को गोली मारकर कर दिया ह-त्या,पुलिस जांच में जुटी  

12/3/2025 3:23:21 PM IST

7444
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर सीतारामडेरा थाना अंतर्गत देवनगर पीपल स्कूल के पीछे रहने वाले शेखर सांडील की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई घटना की आधी रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। शेखर की बहन सरस्वती दास ने बताया कि जब वह रात को घर लौटी, तो उसने घर के बाहर अपने भाई को लहूलुहान अवस्था में गिरा हुआ देखा। उसके शरीर से काफी खून बह रहा था और वह अचेत था। स्थिति गंभीर देखकर उसने तुरंत पड़ोसियों की मदद से इसकी सूचना सीतारामडेरा थाना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शेखर को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर जख्म और अत्यधिक खून बह जाने के कारण कुछ देर बाद शेखर की मौत हो गई। मृतक शेखर नया कोर्ट के पास एक निजी पार्किंग में काम करता था और रोजाना रात में घर लौटता था। बहन सरस्वती दास ने पुलिस को बयान दिया कि उसके भाई का स्थानीय युवक राहुल और उसके साथी डब्लू से पुराना विवाद चल रहा था।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट