Date: 10/03/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सड़क हादसे में टेक्नीशियन की हुई दर्दनाक मौत,परिवार में मचा कोहराम
12/6/2025 5:07:57 PM IST
7437
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के बरारी मोड़ के पास बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में सिंदरी के रंगमाटी निवासी सनी कुमार रजक (32) की मौत हो गई। सनी पिछले 4 से 5 साल से टाटा कोलियरी में ठेकेदार के अधीन टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था। जानकारी के मुताबिक रात करीब 11 बजे वह ड्यूटी खत्म कर अपनी बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक ओमनी वैन ने अचानक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर के बाद सनी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद एसएनएमएमसीएच भेजा गया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि सनी की शादी को केवल एक साल हुआ था और उसका एक माह का बच्चा भी है। ऐसे में परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।मृतक के भाई सूरज रजक ने बताया कि सनी टाटा कैलोरिक में ठेकेदार के तहत टेक्नीशियन के रूप में काम करता था। रात करीब 11:30 बजे ड्यूटी से छुट्टी मिलने के बाद वह सिंदरी स्थित अपने घर लौट रहा था, तभी ओमनी वैन ने सामने से आकर उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।उधर पुलिस ने ओमनी वैन और बाइक को जप्त कर लिया है। वैन चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
एक्शन में धनबाद पुलिस, रंगदार को सरेआम कराई परेड, दिया बड़ा संदेश !
#
डीआईजी आनंद प्रकाश ने पुलिस मुठभेड़ और बंगाल चुनाव को लेकर बोले…
#
पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ पुलिस ने प्रिंस गैंग का एक शूटर सुदीश ओझा को ठोका!,दो घायल
#
सिलेंडर ब्लास्ट से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जली, मकान मालिक भी झुलसा
#
चोरो ने बनाया फिर मंदिर को निशाना ,हनुमान जी की प्रतिमाओं से उड़ाई चांदी के मुकुट , पुलिस छानबीन में जुटी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मेला में हथियार के साथ घूम रहे युवकों की ग्रामीणों ने की पिटाई,फिर किया पुलिस के हवाले
#
बाबा तिलका माझी के 276वीं जयंती पर लगा रक्तदान शिविर
#
स्कूल से घर लौट रहे मासूम का हुआ अपहरण, गश्ती पुलिस ने खदेड़ा
#
धनबाद नगर निकाय चुनाव : काउंटिंग के11 में सिर्फ एक आरओ की अनुमति पर हुआ हंगामा !
#
राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में जामताड़ा के खिलाड़ी का हुआ चयन, कुरुक्षेत्र हुए रवाना