Date: 18/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

एड्स से बचाव, जानकारी ही सुरक्षा है: न्यायाधीश

12/6/2025 6:30:50 PM IST

7572
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : लोगों में एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से झालसा द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनीष रंजन के निर्देश पर जिले के अभया सुंदरी बालिका उच्च विद्यालय में जागरूकता शिविर लगाया गया. इस बाबत जानकारी देते हुए प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश मयंक तुषार  टोपनो ने कहा कि एड्स मुक्त समाज के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जानकारी के अभाव में लोग इस तरह की गंभीर  बीमारियों की चपेट में आ ज़ा रहे है। इस बीमारी की रोक थाम और पीड़ित व्यक्तियों को नि:शुल्क विधिक सहायता के साथ-साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है | इस कड़ी में आज अभया सुंदरी बालिका विद्यालय में प्रधानाध्यापिका कावेरी सरकार, सहायक एलएडीसीएस कन्हैया लाल ठाकुर, स्वाति कुमारी, अधिकार मित्र गीता कुमारी, चंदन कुमार, अनामिका सिंह द्वारा छात्राओं के साथ एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया और साथ ही प्रभात फेरी निकाल कर जन जागरूकता फैलाई गई । डालसा की टीम द्वारा छात्राओं के बीच बाल विवाह , बाल श्रम, मानव तस्करी आदि मुद्दों पर विस्तृत जानकारी दी गई ।  इस दौरान शिक्षिका तापसी बारीक, सुष्मिता कुंडू ,अमृता कुमारी आदि मौजूद रही।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क 


सम्बंधित खबरें

# वन विभाग,गुमला द्वारा बायो डाइवर्सिटी पार्क का आज उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने निरीक्षण किया, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.....
#
SNMMCH के पारा मेडिकल छात्रों का 6 माह से मानदेय बकाया, भुगतान की मांग को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे छात्र
 

# सदर अस्पताल में सैकड़ों पोस्टमार्टम और इंज्यूरी रिपोर्ट लंबित, कोर्ट ने उपाधीक्षक पर लगाया 5 हजार का जुर्माना
#  रेलवे अस्पताल में अजगर से मचा हड़कंप, मेल मेडिकल वार्ड में 2 घंटे तक रही दहशत
#
SNMMCH में बड़ी लापरवाही,HIV पॉजिटिव प्रसूता का बिना सेफ्टी किट हुआ सिजेरियन, चार अन्य प्रसूताओं का भी हुआ ऑपरेशन,पॉजिटिव आते ही मचा हड़कंप,अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश...........