Date: 18/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सरकार का सही इलाज़ मिला हेमंती देवी को,अब जियेंगी नया जीवन
 

12/8/2025 6:43:51 PM IST

7628
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: झरिया के दुर्गापुर बस्ती की निवासी‌ 44 वर्षीय हेमंती देवी पिछले एक वर्ष से असामान्य व अनियमित योनि रक्तस्राव से पीड़ित थीं। इसके कारण उनके शरीर में गंभीर रक्ताल्पता हो गई थी। उनके पति सचीन्द्र भुईंया, एक ड्राइवर हैं, और आर्थिक तंगी के चलते लंबे समय तक उचित इलाज नहीं करवा सके। इसकी जानकारी देते हुए सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार ने बताया कि जब सदर अस्पताल और वहाँ पदस्थ वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव कुमार के बारे में जानकारी मिली, तो उन्होंने अस्पताल का रुख किया। डॉ. संजीव द्वारा गहन जांच एवं पूर्व ऑपरेशन जाँच करवाई गई। जिससे यह सामने आया कि हेमंती देवी को गर्भाशय के मुख पर स्थित एक गांठ है। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए, डॉ. संजीव कुमार की देखरेख में दिनांक 8 दिसंबर 2025 को उन्हें भर्ती किया गया। दो यूनिट रक्त की व्यवस्था की गई और फिर गांठ को हटाने की शल्य क्रिया तथा तत्पश्चात पेट के रास्ते गर्भाशय को निकालने की शल्य क्रिया सफलतापूर्वक की गई। इस जटिल सर्जरी को डॉ. संजीव कुमार के नेतृत्व में निश्चेतक विशेषज्ञ डॉ. राज कुमार सिंह, ओटी सहायक मदुसूदन मरांडी और शशि प्रकाश की टीम ने मिलकर किया। शल्यक्रिया के बाद मरीज की स्थिति स्थिर एवं संतोषजनक है। वहीं हेमंती देवी एवं उनके परिवार ने जिला प्रशासन के साथ सदर अस्पताल के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं प्रबंधन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया और कहा कि आर्थिक तंगी के बावजूद उन्हें यहाँ उचित और सुरक्षित उपचार मिला।
 
 संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क 


सम्बंधित खबरें

# वन विभाग,गुमला द्वारा बायो डाइवर्सिटी पार्क का आज उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने निरीक्षण किया, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.....
#
SNMMCH के पारा मेडिकल छात्रों का 6 माह से मानदेय बकाया, भुगतान की मांग को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे छात्र
 

# सदर अस्पताल में सैकड़ों पोस्टमार्टम और इंज्यूरी रिपोर्ट लंबित, कोर्ट ने उपाधीक्षक पर लगाया 5 हजार का जुर्माना
#  रेलवे अस्पताल में अजगर से मचा हड़कंप, मेल मेडिकल वार्ड में 2 घंटे तक रही दहशत
#
SNMMCH में बड़ी लापरवाही,HIV पॉजिटिव प्रसूता का बिना सेफ्टी किट हुआ सिजेरियन, चार अन्य प्रसूताओं का भी हुआ ऑपरेशन,पॉजिटिव आते ही मचा हड़कंप,अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश...........