Date: 18/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण

12/11/2025 10:27:15 PM IST

7631
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जामताड़ा : भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सह भाजपा नेत्री बबीता झा ने गुरुवार को जामताड़ा सदर अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत उजागर की। जनता के आग्रह पर पहुंचे निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात की और विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। इसी क्रम में जब वह डायग्नोसिस सेंटर पहुंचीं तो वहां की बदहाल स्थिति देखकर नाराज हो उठीं। बबीता झा ने आरोप लगाया कि डायलिसिस कक्ष में भारी गंदगी फैली है और जिस आरओ (RO) से मरीजों का उपचार होता है, वह कई दिनों से खराब पड़ा है। मजबूरन मरीजों को अपने खर्च पर डिस्टिल्ड वाटर लाकर डायलिसिस करवाना पड़ रहा है। उन्होंने इसे स्वास्थ्य व्यवस्था की लाचारी बताते हुए सरकार और स्वास्थ्य मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए। बबीता झा ने कहा कि डायग्नोसिस सेंटर को एक निजी कंपनी के हवाले किया गया है, लेकिन कंपनी सिर्फ खानापूरी कर रही है। मरीजों को समय पर सेवा नहीं मिल रही और जांच के लिए उन्हें अन्य जिलों का रुख करना पड़ रहा है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जहां डायलिसिस में 8 घंटे लगने चाहिए, वहीं मरीजों को मात्र डेढ़ घंटे में ही प्रक्रिया पूरी कर छोड़ दिया जाता है, जिससे उनकी जान को गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। अस्पताल के कमरे की स्थिति को बेहद दयनीय बताते हुए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री अपने ही क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था संभालने में विफल साबित हुए हैं। इन सभी मुद्दों को लेकर उन्होंने सिविल सर्जन से मुलाकात कर शिकायत भी दर्ज कराई।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट 


सम्बंधित खबरें

# वन विभाग,गुमला द्वारा बायो डाइवर्सिटी पार्क का आज उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने निरीक्षण किया, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.....
#
SNMMCH के पारा मेडिकल छात्रों का 6 माह से मानदेय बकाया, भुगतान की मांग को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे छात्र
 

# सदर अस्पताल में सैकड़ों पोस्टमार्टम और इंज्यूरी रिपोर्ट लंबित, कोर्ट ने उपाधीक्षक पर लगाया 5 हजार का जुर्माना
#  रेलवे अस्पताल में अजगर से मचा हड़कंप, मेल मेडिकल वार्ड में 2 घंटे तक रही दहशत
#
SNMMCH में बड़ी लापरवाही,HIV पॉजिटिव प्रसूता का बिना सेफ्टी किट हुआ सिजेरियन, चार अन्य प्रसूताओं का भी हुआ ऑपरेशन,पॉजिटिव आते ही मचा हड़कंप,अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश...........