Date: 10/03/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बंद अधिकारी आवास से 15 लाख के जेवरात चोरी, पुलिस जांच में जुटी

12/12/2025 1:39:53 PM IST

7453
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Baghmara : बरोरा थाना अंतर्गत हरिणा कॉलोनी में एक बंद पड़े बीसीसीएल अधिकारी आवास में चोरी भुक्तभोगी बीसीसीएल अधिकारी आलोक कुमार बीसीसीएल के एरिया 01 बरोरा क्षेत्र में कार्यरत हैं जो फिलहाल  ड्यूटी के कारण किसी अन्यत्र क्षेत्र में हैं। घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि घर मे ताला जड़ा होने के कारण चोरों ने इसका फायदा उठाते हुए घर से कई समान ले उड़े। घटना से आक्रोशित सहकर्मी बीसीसीएल अधिकारियों ने बरोरा थाना पहुँचकर उचित कार्रवाई करने की मांग की।इन्ही अधिकारियों की उपस्थिति में घटना के सम्बंध में घर की छानबीन की गई। साथ ही भुक्तभोगी से प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 15 लाख के जेवरातों की चोरी हुई है। फिलहाल घटना को लेकर बरोरा पुलिस छानबीन में जुट गई है।
 
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ की रिपोर्ट