Date: 10/03/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

ट्रैफिक रूल को लेकर छात्राओं के बीच चला नशा मुक्ति  जागरूकता अभियान 

12/13/2025 3:43:54 PM IST

7466
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : डुमरिया  प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में छात्राओं के बीच नशा मुक्ति और ट्रैफ़िक रूल को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही छात्राओं को शपथ दिलाया गया। उसके बाद छात्राओं के बीच खेल सामग्री का भी वितरण किया गया।  यह जागरूकता अभियान मेराकी और अनेशा संस्था के द्वारा संयुक्त  रूप से चलाया गया, जिसमे छात्राओं में नशा मुक्ति के खिलाफ और ट्रेफिक रूल के बारे में जानकारी दिया गया, मौके पर डुमरिया थाना प्रभारी पंचम तिग्गा समेत कई मुख्य लोग कार्यक्रम में मजूद थे।  वहीं डुमरिया थाना प्रभारी ने भी छात्राओं को अपने- अपने गाँव में नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाने के लिए कहा, ताकि हमारा गाँव और समाज का विकाश हो सके।  
 
 
 जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट