Date: 04/02/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
डीसी ने सुनी जनता की समस्या, निस्तारण के लिए पदाधिकारियों को निर्देश
1/2/2026 5:14:58 PM IST
7427
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
सरायकेला : आज समाहरणालय भवन स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त, सरायकेला–खरसावाँ की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों द्वारा प्रस्तुत जनसमस्याओं से संबंधित आवेदनों की उपायुक्त द्वारा क्रमवार सुनवाई की गई। आज जनता दरबार में प्रस्तुत प्रमुख प्रकरणों में मुड़कुम ग्राम पंचायत अंतर्गत निर्माणाधीन जलमीनार योजना में अनियमितता, कार्य की धीमी प्रगति एवं छूटे हुए ग्रामों को योजना से जोड़ने, जलसहिया का विगत दो वर्षों से लंबित बकाया मानदेय भुगतान, तथा गम्हरिया अंचल अंतर्गत इटागढ़ मौजा में आदित्यपुर RIT से पैदल मोड़ तक हो रहे सड़क निर्माण कार्य में सड़क दुर्घटनाओं की दृष्टिगत सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने, सड़क किनारे स्थित सरकारी भूमि का उपयोग करने एवं ग्रामीणों की भूमि के अधिग्रहण से परहेज करने से संबंधित मामले शामिल रहे। इसके अतिरिक्त नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत सरायकेला वार्ड संख्या–06 (खड़दासाई) में स्थित जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र भवन के स्थान पर नए आंगनबाड़ी केंद्र भवन के निर्माण तथा नवीन भवन के निर्माण पूर्ण होने तक आंगनबाड़ी केंद्र का तत्काल प्रभाव से किसी अन्य उपयुक्त भवन में संचालन सुनिश्चित कराने से संबंधित आवेदन भी जनता दरबार में प्रस्तुत किया गया। उपायुक्त द्वारा संबंधित विभागीय, अंचल एवं नगर निकाय स्तर के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जनता दरबार में प्राप्त सभी प्रकरणों की नियमों के अनुरूप त्वरित जांच कर समयबद्ध, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन मामलों में स्थल निरीक्षण आवश्यक है, वहाँ शीघ्र निरीक्षण कर तथ्यात्मक प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि बाल विकास, पेयजल, सड़क सुरक्षा एवं जनसुविधा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी तथा संबंधित पदाधिकारी प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
कोयलांचल लाइव के लिए सरायकेला से बसंत साहू की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
महापौर पद के लिए बनारसी लाल दास के लिए किया नामांकन
#
न्याय का अलख जगाने घर-घर जांए पीएलवी , न्यायाधीश
#
देश परगना महाल से जुड़े लोगों ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल और राष्ट्रपति को सौपा ज्ञापन
#
केंद्रीय बजट में झाखंड रहा अछूता फिर भी स्वास्थ्य सेवाओं में झारखण्ड देश में है अव्व्ल - स्वास्थ्य मंत्री
#
रिटायरमेंट पर भावुक हुईं छात्राएं, प्रिंसिपल से लिपटकर फूट-फूट कर रोईं, वीडियो हुआ वायरल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
घटवाल समाज ने सरकार के विरोध में निकाली रैली
#
77वें गणतंत्र दिवस पर झण्डा मैदान में झारखण्ड के मंत्री सुदीप्य कुमार सोनू ने किया ध्वजारोहण
#
एसबीआई बैंक के सहायक प्रबंधक लापता मामले में आया नया मोड़ ,एसपी ने कहा जल्द ...
#
मेराकी बाय कृतिका का सांसद ढुल्लु महतो ने फीता काट कर किया शुभारंभ
#
SBI के सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता, बैंक प्रबंधन और परिजन परेशान,जाँच में जुटी पुलिस