Date: 04/02/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जंगली हाथियों की आतंक से जनजीवन परेशान, चांडिल प्रखण्ड प्रमुख ने आंदोलन को लेकर कह दी बड़ी बात...
 

1/4/2026 2:37:49 PM IST

7427
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Seraikela: चांडिल गोलचक्कर स्थित आनंद होटल में रामकृष्ण महतो चांडिल प्रमुख की अध्यक्षता में पत्रकार सम्मेलन किया गया। ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में लगातार हाथी की आतंक से जनजीवन अस्तवस्त रहने लगा जिसको देखते हुए उन्होंने कहा वन विभाग समय पर जाग जाए नहीं तो आंदोलन किया जाएगा ।ओर वन एंब पर्यावरण विभाग के  ऊपर जांच की विषय है ।आज गांव में दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी 193.22 वर्ग क्षेत्रफल में फैला हुआ है । एक समय हाथी की बहुल क्षेत्र माना  जाता था , जिसके चलते केन्द्र सरकार गज आश्रयणी दलमा जंगल को घोषित किया।आज गज परियोजना से भूले भटके हाथी पहुंचते हैं ,और कुछ पल के बाद भागकर ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चारों प्रखंड के छोटे बड़े जंगल में डेरा डाला हुआ है।जैसे नीमडीह थाना क्षेत्र के सीमागांव, तिल्ला,रसूनिया, जुगीलांग,पुड़िया,कुकड़ु प्रखंड के  लापंगा, लेटेमदा, बाकरकुड़ी,आदि गांव में शाम ढलते ही हाथियों की झुंड गांव में प्रवेश कर जाते हैं।ओर घरों में रखे अनाज को अपना निवाला बनाते हे। और मनुष्य ओर हाथी की संघर्ष होता हे। जिसे कोई लोगो का जान भी चला गया है।जिसके विरोध में चांडिल प्रखण्ड प्रमुख राम कृष्ण महतो ने आंदोलन करने की चेतावनी दिया। वन विभाग के प्रति नाराजगी देखा गया। सरायकेला खरसावां जिला के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में हाथियों का आतंक बढ़ गया है। चांडिल गोलचक्कर स्थित आनंद होटल में रामकृष्ण महतो चांडिल प्रमुख की अध्यक्षता में पत्रकार सम्मेलन किया गया, जिसमें उन्होंने कहा कि वन विभाग समय पर जागे नहीं तो आंदोलन किया जाएगा।रामकृष्ण महतो  ने वन एंब पर्यावरण विभाग के ऊपर जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के पास हाथियों की झुंड पलायन करके ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में डेरा डाला हुआ है। दलमा गज परियोजना में पर्याप्त भोजन पानी नहीं मिलने के कारण दलमा जंगल से भागकर गांव में हाथी आ रहा है।  घरों में रखे अनाज को अपना निवाला बनाते हैं। नीमडीह थाना क्षेत्र के सीमागांव, तिल्ला, रसूनिया, जुगीलांग, पुड़िया, कुकड़ु प्रखंड के लापंगा, लेटेंदा, बाकरकुड़ी आदि गांव में शाम ढलते ही हाथियों की झुंड गांव में प्रवेश कर जाते हैं। रामकृष्ण महतो ने कहा कि अगर बन विभाग समय पर नहीं जागा तो आंदोलन करना पड़ेगा। उन्होंने वन एंब पर्यावरण विभाग के ऊपर जांच की मांग की है और जनहित याचिका दायर करने की बात कही है।।इस अबसर पर नितेश तिवारी ,चंदन बर्मा आदि उपस्थित थे।
 
कोयलांचल लाइव के लिए सरायकेला से बसंत साहू की रिपोर्ट