Date: 04/02/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में हुआ विशाल आक्रोश प्रदर्शन
1/4/2026 4:31:09 PM IST
7427
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद : बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार हो रहे अत्याचार और हिंसा के विरोध में सनातन धर्म जागरण समिति, धनबाद की ओर से रणधीर वर्मा चौक पर विशाल आक्रोश प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में शहर के लोग, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और राजनीतिक दलों के नेता उपस्थित रहे। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और वहां अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा की मांग की। आक्रोश प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में मई 2024 से ही सुनियोजित साजिश के तहत हिंदू समुदाय के लोगों के साथ अमानवीय व्यवहार, मंदिरों पर हमले, लूटपाट और नृशंस हत्याओं की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। वक्ताओं का आरोप था कि वहां की सरकार और प्रशासन मूकदर्शक बने हुए हैं, जिससे कट्टरपंथी तत्वों का मनोबल बढ़ा है। वक्ताओं ने कहा कि यह केवल किसी एक समुदाय का नहीं, बल्कि मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय और भारत सरकार को इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाना चाहिए, ताकि वहां रह रहे हिंदुओं की जान-माल और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा सुनिश्चित हो सके। इस आक्रोश प्रदर्शन में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, पूर्व सांसद पी.एन. सिंह, विधायक राज सिन्हा, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नित्यानंद मंडल, पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, पूर्व महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल समेत भाजपा एवं विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। नेताओं ने एक स्वर में कहा कि यदि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार नहीं रुके, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा और इसे राष्ट्रीय स्तर तक ले जाया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में प्रदर्शनकारियों ने शांति बनाए रखते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
महापौर पद के लिए बनारसी लाल दास के लिए किया नामांकन
#
न्याय का अलख जगाने घर-घर जांए पीएलवी , न्यायाधीश
#
देश परगना महाल से जुड़े लोगों ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल और राष्ट्रपति को सौपा ज्ञापन
#
केंद्रीय बजट में झाखंड रहा अछूता फिर भी स्वास्थ्य सेवाओं में झारखण्ड देश में है अव्व्ल - स्वास्थ्य मंत्री
#
रिटायरमेंट पर भावुक हुईं छात्राएं, प्रिंसिपल से लिपटकर फूट-फूट कर रोईं, वीडियो हुआ वायरल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
घटवाल समाज ने सरकार के विरोध में निकाली रैली
#
77वें गणतंत्र दिवस पर झण्डा मैदान में झारखण्ड के मंत्री सुदीप्य कुमार सोनू ने किया ध्वजारोहण
#
एसबीआई बैंक के सहायक प्रबंधक लापता मामले में आया नया मोड़ ,एसपी ने कहा जल्द ...
#
मेराकी बाय कृतिका का सांसद ढुल्लु महतो ने फीता काट कर किया शुभारंभ
#
SBI के सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता, बैंक प्रबंधन और परिजन परेशान,जाँच में जुटी पुलिस