Date: 04/02/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 का आयोजन,उप विकास आयुक्त ने सुरक्षा रथ किया रवाना  

1/6/2026 1:43:20 PM IST

7418
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
सरायकेला : 1 जनवरी से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाना है। समाहरणालय परिसर, सरायकेला से उप विकास आयुक्त रीना हांसदा द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया जागरूकता रथ के माध्यम से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा से संबंधित संदेशों का प्रचार–प्रसार किया जा रहा हैं कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आम नागरिकों से यातायात नियमों के प्रति संवेदनशील रहने तथा सुरक्षित व्यवहार को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने की अपील की।
 
कोयलांचल लाइव के लिए सरायकेला से बसंत साहू की रिपोर्ट