Date: 04/02/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

नगर निकाय चुनाव को लेकर झारखंड में सियासत तेज, भाजपा का धरना जारी

1/7/2026 4:50:00 PM IST

7422
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर : नगर निकाय चुनाव को लेकर पूरे झारखंड में सियासत तेज हो गई है. नगर निकाय चुनाव अविलंब कराने, दलीय आधार पर चुनाव कराने और ईवीएम के जरिए मतदान की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी राज्यभर में आंदोलन कर रही है. इसी कड़ी में मंगलवार को जमशेदपुर जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत जुगसलाई नगर निगम कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने धरना- प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नेता जुटे, जहां राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार जानबूझकर नगर निकाय चुनाव को टाल रही है, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर हो रही है।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट