Date: 04/02/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अचानक चलती कार में लगी आग, मचा हड़कंप

1/7/2026 6:48:51 PM IST

7421
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर : डिमना चौक के पास चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार, मारुति डिजायर जलकर खाक। उलीडीह थाना अंतर्गत डिमना चौक के पास बुधवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और मारुति डिजायर कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई. राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी लोग समय रहते वाहन से बाहर निकल आए, जिससे किसी प्रकार की जानमाल की क्षति नही हुई. अगर कुछ देर की भी चूक होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।.....घटना की सूचना मिलते ही उलीडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. साथ ही अग्निशमन विभाग को भी इसकी जानकारी दी गई. खबर लिखे जाने तक दमकल की टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई थी. फिलहाल यह स्पष्ट नही  हो पाया है कि कार मे आग कैसे लगी. प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट