Date: 04/02/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 मिथिला सांस्कृतिक परिषद ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौपा ज्ञापन , परिषद ने कहा ...
 

1/8/2026 4:35:17 PM IST

7423
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : मिथिला सांस्कृतिक परिषद  जमशेदपुर की ओर से ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मैथिली भाषा को सम्मान देने के लिए धन्यवाद ज्ञापन पत्र के माध्यम से भेजा है। परिषद ने संविधान दिवस के अवसर पर मैथिली भाषा और संस्कृति को मिले सम्मान को ऐतिहासिक बताया है। मिथिला सांस्कृतिक परिषद, भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल मैथिली भाषा के गौरव को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। इससे देशभर में रहने वाले मैथिली समाज के लोगों में गर्व और उत्साह का माहौल है। इसके खुशी के इज़हर स्वरुप परिषद ने लोगों के बीच लड्डू भी बांटे. परिषद ने अपने पत्र में यह भी कहा है कि मैथिली भाषा महान कवि विद्यापति की भाषा है, जिसकी समृद्ध साहित्यिक परंपरा रही है। वर्ष 2003 में मैथिली को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया था, जिससे इसे आधिकारिक पहचान मिली।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद  केसरी की रिपोर्ट