Date: 04/02/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बीएसएस महिला कॉलेज कोमिला नोटिस ,कॉलेज प्रशासन में मचा हड़कंप, जिला परिषद ने कहा ...

1/8/2026 4:35:17 PM IST

7425
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad  : शहर के बीएसएस महिला कॉलेज को खाली करने के लिए जिला परिषद के द्वारा कोर्ट नोटिस दिया गया है। खाली नहीं करने पर सीलिंग की कार्रवाई हो सकती है। नोटिस मिलने के बाद बीएसएस कॉलेज प्रशासन में हड़कंप है। नोटिस के बाद बीएसएस कॉलेज के प्रिंसपल डॉ करुणा सिंह ने जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह से मुलाकात की है। प्रिंसपल करुणा सिंह ने कहा है कि कॉलेज में करीब 4000 छात्राएं पढ़ रही है, हजारों छात्राएं इससे जुड़ी हुई है, सभी के भविष्य को देखते हुए जिला परिषद से बीच का रास्ता निकालने की मांग की गई है। वहीं जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने कहा कि बीएसएस कॉलेज जिला परिषद की जमीन पर है। वर्ष 2011 में भी कोर्ट के द्वारा नोटिस दिया गया था लेकिन उस समय कॉलेज में परीक्षा चल रही थी बाद में भी कोई जवाब नहीं मिला था। जिसे लेकर एक बार फिर नोटिस दिया गया है। कहा कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए कोई निर्णय लिया जाएगा। कॉलेज को लीज पर देने पर सहमति बन सकती हैं। ताकि जिला परिषद को भी रेवेन्यू मिले, जिला परिषद की ओर भी संपति का पता लगाया जा रहा है।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क