Date: 04/02/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ई-मेल से आरडीएक्स उड़ाने की धमकी, गया सिविल कोर्ट कराया गया खाली; जज-वकील सुरक्षित
1/8/2026 4:35:17 PM IST
7425
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gayaji :गयाजी सिविल कोर्ट को ई-मेल के माध्यम से आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। सुबह करीब साढ़े 11 बजे सभी जजों के आधिकारिक ई-मेल पर एक साथ धमकी भरा संदेश पहुंचते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट प्रशासन ने तुरंत एहतियाती कदम उठाते हुए पूरे सिविल कोर्ट परिसर को खाली कराने का निर्णय लिया।
कोर्ट में मौजूद सभी जज, न्यायालय कर्मी, अधिवक्ता और अपने कार्य से आए आम नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग सन्न रह गए, हालांकि सुरक्षा बलों की तत्परता के कारण किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई। सुरक्षा कारणों से परिसर के भीतर और बाहर खड़े वाहनों को एक-एक कर हटाया गया, ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की गहन जांच की जा सके। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। पूरे सिविल कोर्ट परिसर की घेराबंदी कर उसे सील कर दिया गया और सघन तलाशी अभियान चलाया गया। कोर्ट भवन, विभिन्न कक्षों, पार्किंग क्षेत्र और आसपास के इलाकों की बारीकी से जांच की गई। साथ ही कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया। जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गए। तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं होने की सूचना है। पुलिस और साइबर सेल धमकी भरे ई-मेल के स्रोत की पता लगाने में जुटी हुई है। इस संबंध में गया जी बार एसोसिएशन के वरीय अधिवक्ता मुकेश शर्मा ने बताया कि सिविल कोर्ट के जजों समेत कई न्यायाधीशों के ई-मेल पर धमकी आई है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोर्ट को बंद कर परिसर खाली कराया गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और जांच जारी है।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
महापौर पद के लिए बनारसी लाल दास के लिए किया नामांकन
#
न्याय का अलख जगाने घर-घर जांए पीएलवी , न्यायाधीश
#
देश परगना महाल से जुड़े लोगों ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल और राष्ट्रपति को सौपा ज्ञापन
#
केंद्रीय बजट में झाखंड रहा अछूता फिर भी स्वास्थ्य सेवाओं में झारखण्ड देश में है अव्व्ल - स्वास्थ्य मंत्री
#
रिटायरमेंट पर भावुक हुईं छात्राएं, प्रिंसिपल से लिपटकर फूट-फूट कर रोईं, वीडियो हुआ वायरल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
घटवाल समाज ने सरकार के विरोध में निकाली रैली
#
77वें गणतंत्र दिवस पर झण्डा मैदान में झारखण्ड के मंत्री सुदीप्य कुमार सोनू ने किया ध्वजारोहण
#
एसबीआई बैंक के सहायक प्रबंधक लापता मामले में आया नया मोड़ ,एसपी ने कहा जल्द ...
#
मेराकी बाय कृतिका का सांसद ढुल्लु महतो ने फीता काट कर किया शुभारंभ
#
SBI के सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता, बैंक प्रबंधन और परिजन परेशान,जाँच में जुटी पुलिस