Date: 04/02/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक व निलेट के बीच हुआ एमओयू ,छात्रों को मिलेगा डिजिटल लिटरेसी व स्किल डेवलपमेंट का सुनहरा अवसर
1/8/2026 6:23:04 PM IST
7422
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
:गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, बेलगड़िया टाउनशिप के साथ-साथ जिले के अन्य कॉलेज के छात्रों को डिजिटल लिटरेसी और स्किल डेवलपमेंट का प्रशिक्षण दिलाने के लिए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन एवं उप विकास आयुक्त सन्नी राज की उपस्थिति में आज नेशनल इंस्टीट्यूट आफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी (निलेट) तथा गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक के बीच एमओयू हुआ। इस पर निलेट के कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉक्टर नितिन कुमार पूरी एवं गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक के प्रिंसिपल प्रोफेसर राजेश कुमार ने हस्ताक्षर किए।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि किसी भी सरकारी नियुक्ति में निलेट सर्टिफिकेट बहुउपयोगी साबित होगा। धनबाद में निलेट का सेंटर खुल जाने से गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक के साथ-साथ बेलगड़िया टाउनशिप एवं जिले के अन्य कॉलेज के छात्रों को डिजिटल लिटरेसी व स्किल डेवलपमेंट का प्रशिक्षण बहुत ही कम शुल्क पर दिया जाएगा। केंद्र में छात्र ऑनलाइन स्किल ट्रेंनिंग कोर्स भी कर सकेंगे। वहीं फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम, सेमिनार, वर्कशॉप और गेस्ट लेक्चर भी आयोजित होंगे। विद्यार्थियों को प्लेसमेंट सपोर्ट और कैरियर गाइडेंस भी दिया जाएगा। एमओयू पर हस्ताक्षर के दौरान उपायुक्त आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, निलेट के कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉक्टर नितिन कुमार पूरी, गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक के प्रिंसिपल प्रोफेसर राजेश कुमार, निलेट के सीनियर टेक्निकल ऑफिसर सचिन कुमार द्विवेदी, डीएमएफटी पीएमयू टीम के शैलेश तिवारी, आकाश कुमार गुप्ता, अमर श्रीवास्तव भी मौजूद थे।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
महापौर पद के लिए बनारसी लाल दास के लिए किया नामांकन
#
न्याय का अलख जगाने घर-घर जांए पीएलवी , न्यायाधीश
#
देश परगना महाल से जुड़े लोगों ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल और राष्ट्रपति को सौपा ज्ञापन
#
केंद्रीय बजट में झाखंड रहा अछूता फिर भी स्वास्थ्य सेवाओं में झारखण्ड देश में है अव्व्ल - स्वास्थ्य मंत्री
#
रिटायरमेंट पर भावुक हुईं छात्राएं, प्रिंसिपल से लिपटकर फूट-फूट कर रोईं, वीडियो हुआ वायरल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
घटवाल समाज ने सरकार के विरोध में निकाली रैली
#
77वें गणतंत्र दिवस पर झण्डा मैदान में झारखण्ड के मंत्री सुदीप्य कुमार सोनू ने किया ध्वजारोहण
#
एसबीआई बैंक के सहायक प्रबंधक लापता मामले में आया नया मोड़ ,एसपी ने कहा जल्द ...
#
मेराकी बाय कृतिका का सांसद ढुल्लु महतो ने फीता काट कर किया शुभारंभ
#
SBI के सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता, बैंक प्रबंधन और परिजन परेशान,जाँच में जुटी पुलिस