Date: 04/02/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बीसीसीएल के सुरक्षित उत्पादन और लक्ष्य प्राप्ति को लेकर एआईडीईओए ने कोयला नगर में कराया हवन-पूजन
1/9/2026 9:44:31 PM IST
7461
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बी.सी.सी.एल.) के उज्ज्वल भविष्य, सुरक्षित खनन एवं निर्धारित उत्पादन लक्ष्य की प्राप्ति के उद्देश्य से ऑल इंडिया डिप्लोमा इंजीनियर्स एंड ऑफिसियल्स एसोसिएशन (AIDEOA) द्वारा कोयला नगर स्थित शहीद चौक में भव्य हवन-पूजन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बी.सी.सी.एल. के महामंत्री कुश कुमार सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
हवन-पूजन कार्यक्रम में एआईडीईओए के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और कंपनी के उत्थान, सुरक्षित उत्पादन तथा कर्मचारियों के कल्याण की कामना की। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में कार्यस्थल पर सुरक्षा, उत्पादन में निरंतर वृद्धि तथा औद्योगिक शांति के लिए विशेष प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर महामंत्री कुश कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना काल के दौरान भी माइनिंग सुपरवाइजरी स्टाफ द्वारा इसी प्रकार हवन-पूजन का आयोजन किया गया था, जिसके सकारात्मक परिणामस्वरूप कंपनी विकट परिस्थितियों से उबरकर पुनः प्रगति के पथ पर अग्रसर हुई थी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उसी आस्था, विश्वास एवं सामूहिक प्रयास के बल पर इस बार भी बी.सी.सी.एल. सुरक्षित रूप से अपने उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त करेगी। श्री सिंह ने कहा कि एआईडीईओए सदैव कंपनी हित में कार्य करती रही है तथा सुरक्षित खनन, तकनीकी दक्षता और कर्मचारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। संगठन का मानना है कि सकारात्मक सोच, अनुशासन एवं सामूहिक सहभागिता से ही किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। हवन-पूजन कार्यक्रम में बी.सी.सी.एल. के उच्च प्रबंधन की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। इस अवसर पर सीएमडी, बी.सी.सी.एल. श्री मनोज कुमार अग्रवाल, निदेशक (तकनीकी) संजय कुमार सिंह, निदेशक (वित्त) राजेश कुमार तथा महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री सुरेंद्र भूषण, ललित कुमार सिंहा , के० के ० करण ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और आयोजन की सराहना की। उच्च अधिकारियों ने संगठन द्वारा किए गए इस प्रयास को सभी कर्मियो में सकारात्मक ऊर्जा, कार्य के प्रति समर्पण एवं सुरक्षित उत्पादन को बढ़ावा देने वाला बताया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने बी.सी.सी.एल. के उज्ज्वल भविष्य, कर्मचारियों की सुरक्षा, उत्पादन एवं प्रेषण में निरंतर सुधार तथा कंपनी की प्रगति के लिए सामूहिक संकल्प व्यक्त किया।इस कार्यक्रम में AIDEOA के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्यगण—वाई. के. सिंह, दीपक कुमार, चंदन सिंह, अरुण दुबे, अमित झा, उमाकांत राय ,रवि ओंकार, श्राकेश प्रसाद सिन्हा, पुलपुल झा , संजय सिंह, अमित नारायण ,भोला गोप, लव प्रताप, प्रभात कुमार, बालेश्वर पंडित , श्री शंभु पासवान , धनंजय कुमार, श्री संजय कुमार सिंह , नवल किशोर महतो सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ तथा नववर्ष के अवसर पर संगठन एवं प्रबंधन के बीच आपसी सहयोग और समन्वय को और सुदृढ़ करने का संदेश दिया
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
महापौर पद के लिए बनारसी लाल दास के लिए किया नामांकन
#
न्याय का अलख जगाने घर-घर जांए पीएलवी , न्यायाधीश
#
देश परगना महाल से जुड़े लोगों ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल और राष्ट्रपति को सौपा ज्ञापन
#
केंद्रीय बजट में झाखंड रहा अछूता फिर भी स्वास्थ्य सेवाओं में झारखण्ड देश में है अव्व्ल - स्वास्थ्य मंत्री
#
रिटायरमेंट पर भावुक हुईं छात्राएं, प्रिंसिपल से लिपटकर फूट-फूट कर रोईं, वीडियो हुआ वायरल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
घटवाल समाज ने सरकार के विरोध में निकाली रैली
#
77वें गणतंत्र दिवस पर झण्डा मैदान में झारखण्ड के मंत्री सुदीप्य कुमार सोनू ने किया ध्वजारोहण
#
एसबीआई बैंक के सहायक प्रबंधक लापता मामले में आया नया मोड़ ,एसपी ने कहा जल्द ...
#
मेराकी बाय कृतिका का सांसद ढुल्लु महतो ने फीता काट कर किया शुभारंभ
#
SBI के सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता, बैंक प्रबंधन और परिजन परेशान,जाँच में जुटी पुलिस