Date: 04/02/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
आदित्यपुर इमली चौक में चला सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान ,डीटीओ ने लोगो को यातायात नियमों का पढ़ाया पाठ
1/13/2026 12:42:19 PM IST
7421
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
सरायकेला
--राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड के आदित्यपुर नगर क्षेत्र स्थित इमली चौक में जिला परिवहन पदाधिकारी गिरीजा शंकर महतो के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनमानस को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाना था। इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को ड्राइविंग लाइसेंस के बिना वाहन चलाने, असुरक्षित एवं लापरवाह वाहन चालन तथा यातायात नियमों के उल्लंघन से होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही हिट एंड रन मामलों से संबंधित विधिक प्रावधान, गुड समैरिटन कानून तथा मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत दंडात्मक प्रावधानों की जानकारी सरल एवं प्रभावी ढंग से दी गई। इस क्रम में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की काउंसलिंग की गई तथा मौके पर ऑनलाइन चालान की कार्रवाई भी की गई। इसके अतिरिक्त ओवरलोडेड वाहनों के विरुद्ध विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया गया। अभियान के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता वाहन के माध्यम से गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर लोगों को यातायात नियमों के अनुपालन के प्रति जागरूक किया गया तथा नियमों के उल्लंघन की स्थिति में की जाने वाली दंडात्मक कार्रवाई की जानकारी दी गई। साथ ही सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन एवं उल्लंघन पर दंडात्मक प्रावधानों से संबंधित सूचनात्मक पंपलेट/पत्रक का वितरण भी आमजन के बीच किया गया। इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो द्वारा कहा गया कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। उन्होंने आम नागरिकों से स्वयं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी नियमों के पालन हेतु प्रेरित करने की अपील की। साथ ही वाहन चालकों को वैध ड्राइविंग लाइसेंस एवं अन्य आवश्यक वाहन दस्तावेज साथ रखने तथा यातायात नियमों का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर सड़क सुरक्षा टीम के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
सरायकेला से कोयलांचल लाइव के लिए बसंत साहू की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
महापौर पद के लिए बनारसी लाल दास के लिए किया नामांकन
#
न्याय का अलख जगाने घर-घर जांए पीएलवी , न्यायाधीश
#
देश परगना महाल से जुड़े लोगों ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल और राष्ट्रपति को सौपा ज्ञापन
#
केंद्रीय बजट में झाखंड रहा अछूता फिर भी स्वास्थ्य सेवाओं में झारखण्ड देश में है अव्व्ल - स्वास्थ्य मंत्री
#
रिटायरमेंट पर भावुक हुईं छात्राएं, प्रिंसिपल से लिपटकर फूट-फूट कर रोईं, वीडियो हुआ वायरल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
घटवाल समाज ने सरकार के विरोध में निकाली रैली
#
77वें गणतंत्र दिवस पर झण्डा मैदान में झारखण्ड के मंत्री सुदीप्य कुमार सोनू ने किया ध्वजारोहण
#
एसबीआई बैंक के सहायक प्रबंधक लापता मामले में आया नया मोड़ ,एसपी ने कहा जल्द ...
#
मेराकी बाय कृतिका का सांसद ढुल्लु महतो ने फीता काट कर किया शुभारंभ
#
SBI के सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता, बैंक प्रबंधन और परिजन परेशान,जाँच में जुटी पुलिस